फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 excellent students will participate in the district level competition

Lalitpur News: उत्कृष्ट 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

Sat, 16 Mar 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
15 excellent students will participate in the district level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति के विकास के लिए जीआईसी में ब्लॉक जखौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के विद्यार्थी क्विज प्रतियोगिता में शामिल हुए। उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। इनमें से 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में सुबह 9 बजे से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता की परीक्षा हुई। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8 के विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट आने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 6 से एक, कक्षा 7 से दो और कक्षा आठ से तीन या किन्हीं दो कक्षाओं से अधिकतम 6 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

करीब दो सौ छात्रों की तीन चरणों में परीक्षा हुई। प्रथम चरण में विज्ञान, गणित के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। दूसरे चरण की परीक्षा में बहुविकल्पीय व लघुउत्तरीय प्रश्न पूछे गए। तीसरे चरण की परीक्षा में विषय आधारित बिंदु पर व्याख्या व साक्षात्कार किया गया। तीसरे चरण में उत्कृष्ट रहने वाले छात्र-छात्राओं को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में चयनित 15 उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान एबीएसए जखौरा भुवनेंदु अरजरिया, एसआरजी शकुंतला कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, एआरपी प्रफुल्ल जैन आदि मौजूद रहे।

--------
नगर संसाधन केंद्र पर भी हुई क्विज प्रतियोगिता परीक्षा
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता परीक्षा नगर संसाधन केंद्र पर आयोजित की गई। नगर क्षेत्र के 9 जूनियर हाईस्कूल में अध्ययनरत 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 10 बच्चे उत्कृष्ट चयनित किए गए। ये दस उत्कृष्ट बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed