फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   147 include bandobast adhikari corona positive

बंदोबस्त अधिकारी समेत 147 निकले कोरोना संक्रमित, एक्टिव संक्रमितों का आंकड़ा 910 पहुंचा

Wed, 14 Apr 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
147 include bandobast adhikari corona positive
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। जनपद में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सवा सौ से अधिक रहा। मंगलवार को तो आंकड़ा 147 तक पहुंच गया। जिनमें अकेले शहरी क्षेत्र के ही 75 मरीज कोरोना संक्रमित निकले जबकि तालबेहट से 32 संक्रमित निकले।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण से फिर हाहाकार मचा रहा। मंगलवार को जनपद में 1520 सैंपल लिए गए, जिनमें कुल 147 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 61, ट्रूनेट जांच में चार और एंजीजन टेस्ट में 82 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंगलवार को 48 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी हुए हैं। इस प्रकार अब जिले में एक्टिव मरीजों का कुल आंकड़ा 910 पर पहुंच गया है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पंकज सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में अकेले शहर क्षेत्र के विभन्न मोहल्लों के कुल 75, मड़ावरा क्षेत्र में 17, बार क्षेत्र में छह, जबकि बुरोगांव पावर प्लांट के तीन मरीजों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 15 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सात मरीज 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। जबकि सात वर्षीय, चार वर्षीय और छह वर्षीय तीन मासूमों में भी संक्रमण मिला है। उधर, रविवार को जहां 132 और सोमवार को 137 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया था। जबकि उक्त बीते दो दिनों में छह लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

----------
मंगलवार को जनपद में कुल 1520 जांचों में 147 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
------
प्रधान पद के प्रत्याशी के परिजन भी संक्रमित
तेरई फाटक-तालबेहट में पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद की भागीदारी कर रहे एक प्रत्याशी के परिजन भी कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीणों ने इस परिवार के समस्त सदस्यों के अलावा इसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड तालबेहट अंतर्गत एक ग्राम सभा के एक प्रत्याशी की बहू के कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए गांव में सभी की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि परिवार के लोग कई दिनों से ग्रामीणों से संपर्क कर वोट मांग रहे है।
----
संपर्क में आने वाले व्यक्तिओं को स्वत: जांच कराना चाहिए। इसके बावजूद अधिकारियों ने जो निर्देश दिए उसी आधार पर कार्य किया जाएगा।
-- धीरज कुमार, कोविड जांच प्रभारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed