फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दलितों,पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

दलितों,पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

Mon, 18 Feb 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
दलितों,पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर
दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर
विज्ञापन

महरौनी। सेन समाज के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 31 वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन सामुदायिक विकास भवन में विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरजंन के मुख्य आतिथ्य व भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सेन की अध्यक्षता व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र प्रताप सिंह परमार, पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी, तिलक यादव, राजेश्वर सेन, गोरेलाल सेन, राघवेंद्र सिंह, अभय श्रीमाली, सुनील वैद्य, पंकज बिदुआ के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

आरपी निरजंन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दलितों, पिछड़ों के मसीहा थे। जीवन पर्यंत अन्याय एवं अत्याचार का प्रतिकार करते हुए उत्थान के लिए सजग प्रहरी का काम किया जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। तिलक यादव ने कहा कि कर्पूरी समाजवाद के सच्चे अनुयायी थे और उपेक्षित वर्ग के लिए अपना सर्वस्य न्यौछावर कर दिया। ज्योति लोधी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जात के नही, जमात के नेता थे। देवेंद्र प्रताप सिंह परमार ने कहा कि दलितों, किसानों, मजदूरों के रहनुमा और अप्रितम जनसेवक के रूप में कर्पूरी ठाकुर का उदात्त व्यक्तित्व, उनकी कर्मठता, उनका अनुकरणीय त्याग और बलिदान हमारे लिए एक अनुप्रेरित करता रहेगा। इस दौरान कृष्णानंद याज्ञिक, नीरज सेन, रामकुमार सेन, पुष्पेंद्र सेन, मनोज सेन, राजीव सेन, गोलू सेन, रोहित सेन, बसन्त सेन, देवेंद्र सेन, प्रदीप सेन, अशोक सेन, हलकरन, चंचल, कमलेश सविता, प्रकाश सेन, कीरत सेन, जगदीश परिहार, गीता मिश्रा, गोपीलाल सेन, राकेश सेन, जयकुमार सेन, हरगोविंद सविता, जितेंद्र याज्ञिक, हरिराम सेन, राजू जैन, लोकपाल सिंह बुंदेला उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed