{"_id":"5b7f057a42c7924657041acf","slug":"141535051130-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजलिया पर्व पर जनपद न्यायालय में रहेगा अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजलिया पर्व पर जनपद न्यायालय में रहेगा अवकाश
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजलिया पर्व पर जनपद न्यायालय में रहेगा अवकाश
बार एसोसिएशन की मांग पर जिला जज ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। इस बार रक्षाबंधन के अगले दिन पड़ने वाले कजलिया पर्व पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को अवकाश मिल सकेगा, जिसके चलते अधिकारियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी वादकारियों व अधिवक्ताओं को भी राहत रहेगी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में उपयोग के कलेंडर के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के परामर्श से पांच स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके चलते जनपद में जिला मजिस्ट्रेट की सहमति व अवकाशों की समानता को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन जनपद न्यायाधीश द्वारा नौ जनवरी को पारित प्रशासनिक आदेश द्वारा जजशिप के लिए चार स्थानीय अवकाश घोषित किए जा चुके हैं। जिला बार एसोसिएशन द्वारा जनपद न्यायालय के कार्यालय में प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव 23 अगस्त के द्वारा अवगत कराया गया है कि बुंदेलखंड में रक्षाबंधन के पर्व के अगले दिन कजलियों का पर्व मनाया जाता है, जिसके आधार पर अधिवक्ताओं ने 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार दीक्षित ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव पर उक्त संबंध में विचार के बाद जनपद न्यायाधीश वीएस पटेल द्वारा कजलियों के पर्व के दिन 27 अगस्त को जजशिप के अंतर्गत आने वाले समस्त दीवानी व दांडिक न्यायालय व कार्यालय बंद रखने का आदेश दिया है।
महरौनी में सिविल जज की हुई नियुक्ति
उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी अधिसूूचना के माध्यम से जनपद न्यायालय की बाह्य न्यायालय महरौनी में स्थापित सिविल जज जूनियर डिवीजन महरौनी में पीठासीन अधिकारी अनुभव कटियार की नियुक्ति की गई है। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद कुमार दीक्षित ने बताया कि सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद नियुक्त किए गए अधिकारी शीघ्र ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।