फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जखौरा व बार राजकीय इंटर कॉलेज में 3

जखौरा व बार राजकीय इंटर कॉलेज में 3

Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जखौरा व बार राजकीय इंटर कॉलेज में 3
38.92 लाख रुपये से बनेंगे प्रसाधन केंद्र
विज्ञापन

जखौरा व बार राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में सामूहिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसमें जनपद के कस्बा जखौरा व बार में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। दोनों ही शौचालयों के लिए शासन ने कुल 38.92 लाख जारी किए हैं। इन विद्यालयों के बच्चों को अलगे सत्र से नवीन शौचालयों का लाभ मिल सकेगा।

राजकीय इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिक व सभी सुविधाओं से लैस बेहतर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। विगत 29 मार्च को उत्तर प्रदेश शासन की सचिव संध्या तिवारी द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कुल 31 राजकीय इंटर कॉलेजों में सामूहिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसमें जनपद के दो राजकीय इंटर कॉलेजों को शामिल किया गया है और दोनों ही विद्यालयों में बालक व बालिका साथ-साथ पढ़ते हैं। कस्बा जखौरा का राजकीय इंटर कॉलेज में बालक और बालिकाओं दोनों के लिए अलग-अलग शौचालय बने हुए हैं, लेकिन यह शौचालय काफी पुराने हो चुके हैं। इस विद्यालय में कक्षा छह से 12वीं तक लगभग दो हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज बार की भी बिल्कुल यही स्थिति हैं। यहां पर बने शौचालयों की स्थिति जखौरा से ज्यादा खराब है। शासन ने प्रत्येक शौचालय के लिए 19.46 लाख रुपये निर्धारित किया है। इस हिसाब से दोनों ही विद्यालय में शौचालय के लिए कुल 38.92 लाख रुपये जारी किया गया है। वहीं इन शौचालयों के निर्माण के लिए शासन ने प्रदेश स्तर पर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड संस्था को कार्यदाई संस्था के रूप में नामित किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि अभी इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं आई है। शौचालय का निर्माण प्रदेश स्तर पर ही नामित यूपीपीसीएल संस्था द्वारा कराए जा रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत गत वर्ष जनपद के तीनों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, महरौनी और तालबेहट तीनों विद्यालयों में बालिका शौचालयों का निर्माण कराया गया है। तीनों ही कॉलेजों के शौचालय काफी आधुनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed