{"_id":"5abd463e4f1c1bd6618b4629","slug":"141522353726-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद तो कैसे होगें बीएसए विभाग में ई-टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद तो कैसे होगें बीएसए विभाग में ई-टेंडर
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक बंद तो कैसे होंगे बीएसए विभाग में ई-टेंडर
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के समस्त छह ब्लॉक स्तर पर एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इन विद्यालयों में सूखा राशन सामग्री आपूर्ति का वार्षिक ठेका देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ई-टेंडरिंग निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है, इसके लिए विभाग ने 28 मार्च से 02 अप्रैल की शाम पांच बजे तक समय दिया है। वहीं, इस बीच 29 मार्च से एक अप्रैल तक इन चार दिन बैंक बंद हैं। ई-टेंडर प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों में डिमांड ड्राफ्ट और बैंक ड्राफ्ट आदि महत्वपूर्ण दस्तावेज बैंक बंद होने के कारण तैयार नहीं हो सकेंगे। ऐसे में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सूखे राशन सामग्री का डेंटर हो पाना आसान बात नहीं है। वहीं विभाग में इस तरह की चर्चाएं भी है कि विभाग ने जानबूझ कर ई-टेंडरिंग के लिए इस तिथि को निर्धारित किया है। फिलहाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने इन तरह की चर्चाओं को बे-बुनियाद ठहराया है। वहीं उन्होंने बताया कि सूचना प्रकाशित कराते समय बैंकों में काम बंद होने की जानकारी नहीं थी। ई-टेंडरिंग निविदा की अंतिम तिथि को दो अप्रैल से कुछ दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।