फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सौभाग्य योजना में गरीबों को दिए 634 विद्युत कनेक्शन

सौभाग्य योजना में गरीबों को दिए 634 विद्युत कनेक्शन

Mon, 18 Dec 2017 09:41 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना में गरीबों को दिए 634 विद्युत कनेक्शन
सौभाग्य योजना में बीपीएल परिवारों को दिए 634 विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन

ललितपुर। प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली पहुंचाने के लिए सौभाग्य योजना में लगाए गए मेगा शिविरों में रविवार को जनपद में कुल गरीब को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।

जनपद में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत विद्युत अधिकारियों के नेतृत्व में लगाए गए विद्युत शिविरों में रविवार को सौभाग्य योजना के अंतर्गत शहर में नई बस्ती स्थित अवंतीबाई विद्यालय के पास लगाए गए विद्युत शिविर में गरीबों के लिए 30 घरों में निशुल्क कनेक्शन जारी किए गए हैं। पावर कोआपरेशन द्वारा विभाग को ग्राम कल्यानपुरा में लगाए शिविर में कुल 32 कनेक्शन, ग्राम इकलगुंवा में 46 संयोजन, गौना में 55 नए कनेक्शन, भौंती में 58 नए कनेक्शन, महरौनी के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा में 68, कुआगांव में सबसे अधिक नए कनेक्शन 102, झरौटा में 53, धौर्रा में 71, तालबेहट अंतर्गत ग्राम नारायनपुरा खांदी में 88 और ग्राम रजवारा में 61 गरीबों को नए विद्युत कनेक्शन का लक्ष्य था। इस प्रकार विभाग द्वारा पूरे जनपद में एक ही दिन में कुल 634 गरीबों को निशुल्क कनेक्शन जारी करने का टारगेट दिया गया था। इसके सापेक्ष विभाग द्वारा ग्राम कल्यानपुरा में 26 , इकलगुवां में 25, गौना 49, भौंती 40, गुढ़ा 32, कुआगांव 127, झरौटा 70, धौर्रा 52, नारायणपुरा 40 , रजवारा 73 नए संयोजन देकर जनपद में कुल 532 कनेक्शन जारी किए गए हैं। शहर में कुल 30 गरीबों को नए कनेक्शन दिए गए हैं। शिविरों में अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश द्वारा सभी शिविरों में लगातार नजर रखी गई है। यहां तक कि हर दो घंटे में उच्चाधिकारियों को भी होने पर कनेक्शनों की सूचना ऑनलाइन दी जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed