फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   यातायात के नियमों के उलंघन से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

यातायात के नियमों के उलंघन से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

Thu, 23 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
यातायात के नियमों के उलंघन से होती हैं सड़क दुर्घटनाएं
यातायात के नियमों के उल्लंघन से होती हैं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

ललितपुर।
यातायात माह नवंबर के तहत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों और सड़क दुर्घनाओं पर रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके क्रम में बुधवार को यातायात पुलिस ने नेहरू महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली। इस जागरूकता रैली का शुभारंभ नेहरू महाविद्यालय से शुरू होकर कैलगुवां तिराहा से नदीपुल से आजाद चौक व घंटाघर से होते हुए श्रीतुवन मंदिर चौराहा पर जाकर समाप्त हुई। इसमें यातायात प्रभारी केएन सिंह, एनसीसी के कमांडेंट एवं समस्त एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

इसी क्रम में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज रावर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहायक यातायात प्रभारी नासिर अली व कालेज की प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर द्वारा छात्र-छात्राओं को बड़े ही विस्तार से यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमेशा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाये वाहन चलाते समय मोबाइल व हेडफोन का प्रयोग न करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें व दो से अधिक सवारी न बैठें, वाहन चालक तेज गति से वाहन न चलाये और वाहन चालक हमेशा वाहन के प्रपत्र साथ लेकर वाहन चलाएं। इसके साथ ही देवेंद्र राय एंड ग्रुप के कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाटक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की प्रस्तुति की। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बताया गया कि सड़क पर की गई जरा सी लापरवाही कितनों का सुहाग छीन लेती है व कितनों को अनाथ बना देती है। कलाकारों के हाथों में तख्तियां भी थी, जिसमें सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जागरूक संदेश दिया। नाट्य टीम में देवेंद्र राय, शोहित जैन, पारस कुमार, शोहिब खान, आर्यन राठौर , विमल कुमार, विशाल सिंह लोधी, रामनरेश निरंजन, विशाल जैन शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकगण नमीता गुप्ता, ओमप्रकाश पटेरिया, जगदंबा सोफी, रुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, नंदिता रिछारिया, स्वेता जैन, रिचा कुशवाहा, नाजिश, कौशल्या शर्मा, दीप्ति देवलिया, पुष्पा हुण्डैत, रीना हुण्डैत, रुचि गुप्ता, हर्षिता उपस्थित रहा। वहीं, नाटक के कलाकारों को प्रधानाचार्या सुमनलता सोनकर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed