{"_id":"59b056144f1c1be47f8b47b3","slug":"141504728596-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किग स्थल पर छप्पर डालने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किग स्थल पर छप्पर डालने का लगाया आरोप
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों ने नगर पालिका में ईओ को घेरा
ललितपुर। मुहल्ला आजादपुरा में रहने वाले दुकानदार ने तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक अन्य दुकानदार पर छप्पर डालकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। इसमें आरोप लगाया कि नगर पालिका कर्मी इस मामले को निस्तारित करने की जगह लटका रहे हैं। जिससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास स्थित मार्केट के दुकानदार विनोद खत्री ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक दुकानदार ने पार्किग स्थल पर छप्पर डालकर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे वाहनों के रखने की समस्या खड़ी हो गई है। न तो वह और न ही उनके ग्राहक अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर पा रहे हैं। जिसका विरोध कने पर दाुकानदार गाली गलौच पर उतर आते हैं। नगर पालिका में इसकी कई बार शिकायत की लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है। जिससे दुकानदार के हौसले बुलंद बने हुए हैं। इससे पहले दुकानदार अवनेश साहू, रूपेश, गोविंद, मनोज खटीक, अमित जैन, अलोम जैन, किशन, बलराम, अमन साहू ने भी अधिशासी अधिकारी से शिकायत की थी। हालांकि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार इस समस्या के निस्तारण के लिए अतिक्रमणकारियों को हटाने संबंधी पत्र सदर चौकी इंचार्ज को लिख चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। जिस पर बुधवार को नाराज दुकानदार नगर पालिका ईओ के चैम्बर के आगे बैठ गए। जिससे नगर पालिका में हलचल मच गई। इस पर नपा कर्मियों ने उन्हें समझा बुझाया। जिसके उपरांत दुकानदार वापस लौट गए।