फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बंद हो गई शादी अनुदान योजना, भुगतान प्रक्रिया रोकी

बंद हो गई शादी अनुदान योजना, भुगतान प्रक्रिया रोकी

Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बंद हो गई शादी अनुदान योजना, भुगतान प्रक्रिया रोकी
बंद हो गई शादी अनुदान योजना, भुगतान प्रक्रिया रोकी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन की मंशा अनुरूप सोशल सेक्टर के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न पेंशन एवं शादी अनुदान योजनाओं की समीक्षा जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों से योजनाओं को लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, जिला पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा शादी अनुदान योजना बंद होने की जानकारी दी गई और निदेशालय के निर्देश पर भुगतान प्रक्रिया रोकने के बारे में अवगत कराया गया।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तथा जिला दिव्यांग जन विकास विभाग के सहायक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा क्रमवार सभी विभागों से उनके द्वारा चलायी जा रही विभिन्न अनुदान योजनाओं की जानकारी ली गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत किया गया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत कुल 306 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 205 पात्र पाये गए। इनमें से पीएफएमएस द्वारा प्राप्त 198 रिस्पोंस पर भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि उप जिलाधिकारी स्तर पर अनेक आवेदन पत्र जांच हेतु लंबित हैं, जिससे इस योजना के तेजी से क्रियान्वयन में समस्या आ रही है। वृद्धावस्था पेंशन के सम्बंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजनान्तर्गत कुल 26002 लाभार्थी चयनित हैं, जिनकी चौथी किस्त के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विधवा पेंशन योजना के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले में इस योजना से कुल 13099 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है, जिनकी चतुर्थ किस्त का भुगतान किया जा चुका है। दिव्यांगजन विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में कुल 4102 लाभार्थियों को विकलांग पेंशन प्रदान की जाती है। जिला पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा शादी अनुदान योजना के संबंध में अवगत कराया कि निदेशालय द्वारा जनपद स्तर पर पत्र लिखकर यह सूचित किया गया है कि शादी अनुदान योजना बंद कर दी गई है। अत: इस योजना से संबंधित कोई भी भुगतान की कार्यवाही न की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को लाभार्थीपरक योजनाओं में लाभार्थियों के खातों को आधार से जोड़ने तथा मोबाइल नंबर फीड करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये गए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को माहवार प्रगति विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed