{"_id":"5957f9764f1c1b59448b4e23","slug":"141498937718-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल तो आते पर नहीं आता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल तो आते पर नहीं आता पानी
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल तो आते हैं पर नहीं आता पानी
ललितपुर। विकासखंड बार क्षेत्र के ग्राम कारीटोरन में लोगों के घरों में नलों के कनेक्शन तो है, लेकिन किसी के भी नल में पानी नहीं आता है। पानी के लिए परेशान हो रही उक्त ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान विभाग द्वारा उनके घरों में नलों के कनेक्शन तो कर दिए गए हैं, लेकिन कई महीनों से नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। जबकि, विभाग हर माह पानी का बिल थमा देता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सुचारु रूप से जलापूर्ति की जाए। इस दौरान रामचरन पाठक, राकेश पाठक, रामजी, कैलाश तिवारी, निकिल, आनंद, पर्वत प्रजापति, राजीव, कुलदीप, नीरज कौंते उपस्थित रहे।