फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 paisent in dengu not control in city from dengu

जिले में नहीं थम सका डेंगू का प्रकोप, 14 हुई मरीजों की संख्या

Thu, 03 Oct 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
14 paisent in dengu not control in city from dengu
14 paisent in dengu not control in city from dengu
ललितपुर। सितंबर में बारिश के बाद भी अभी तक डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। अब तक जिले में डेंगू से पीड़ित 14 मरीज मिल चुके हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में डेंगू के एनएस-1 पॉजीटिव मरीज को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिले में संचारी रोगों पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष में तीन बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी के जलभराव वाले क्षेत्रों में मलेरिया विभाग द्वारा लार्वी साइड स्प्रे का छिड़काव किया गया। लोगों को मच्छरों से बचाव व बीमारियों से बचाव करने के प्रति जागरूक किया गया। जलभराव वाले स्थानों को भी खाली कराया गया। गांव में सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान के समापन पर भले ही विभाग ने वाहवाही लूट ली हो, लेकिन जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या ने विभाग के दावों की हवा निकाल कर रख दी है। आलम यह है कि ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा में ही डेंगू के सात मरीज पाए गए। शुरुआत में कुछ मरीजों को उपचार के लिए झांसी जाना पड़ा। इसके अलावा शहर और अन्य ग्रामों के मरीजों संख्या भी सात हो गई है। अब तक जिले में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें कुछ मरीजों ने झांसी व अन्य बड़े शहरों में उपचार लिया। बुधवार को भी एक संभावित मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। अब मरीज का सैंपल बृहस्पतिवार को झांसी पुष्टि के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, बदन व जोड़ों में दर्ज
- शरीर पर लाल दाने होना
- खून की उल्टी करना
- पेशाब व मल में खून आना
- ब्लडप्रेशर कम हो जाना
- प्लेटलेट्स कम होने लगना
----------
इस तरह करें बचाव
- घर के आसपास सफाई रखें
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
- जमा और रुके पानी में पेट्रोल या केरोसिन डाल दें।
- मिट्टी से उस जगह को भर दें।
- खुले में सोने पर मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- मच्छरों को भगाने वाली अगरबत्ती का प्रयोग करें।
---------------
जिलें 14 डेंगूू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। यह सभी मरीज पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं। सूचना मिलने पर लार्वी साइड स्प्रे का छिड़काव किया गया। विभागीय टीम द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed