{"_id":"65da2ea654ab680ed70a0243","slug":"13500-houses-will-be-illuminated-by-roof-top-solar-plant-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110862-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रूफ टॉप सोलर प्लांट से जगमग होंगे 13,500 घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रूफ टॉप सोलर प्लांट से जगमग होंगे 13,500 घर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां के 13,500 घर रूफ टॉप सोलर प्लांट से जगमग होंगे। इससे उपभोक्ताओं पर बिजली के बिल की राशि में काफी कमी आएगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने पर अनुदान भी दिया जा रहा है।
उपभोक्ताओं को बिजली के बिल से राहत देने के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। जनपद के 13500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 70 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधा पर चयन किया जाएगा।
-- -
यह मिलेगा अनुदान
संयंत्र की क्षमता - कुल अनुदान - उपभोक्ता का अंशदान
1 केडब्ल्यू - 45000 - 20000
2 केडब्ल्यू - 90000 - 40000
3 केडब्ल्यू - 108000 - 72000
4 केडब्ल्यू - 108000 - 132000
5 केडब्ल्यू - 108000 - 167000
-- -
रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए शासन से लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उपभोक्ता आवेदन कर योजना का लाभ लें। इससे बिजली के बिल में अधिक राहत मिलेगी।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग