{"_id":"5c6c5d66bdec227381666e9c","slug":"131550605670-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आए युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सोच में बदलाव के लिए आगे आए युवा
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय प्रागंण में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर में समाज की सोच बदलने के लिए जागरूकता को आवश्यक बताया गया। इस मौके पर नेमवि के प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ युवा पीढ़ी को समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के नैतिक दायित्वों का अनुपालन भी समर्पण भाव से करना चाहिए। आज हमारे देेेश के सामने विभिन्न प्रकार की चुनौतियां मुंह बायें खड़ी हैं। व्यक्ति को सेवा कार्य के लिए आदेश अथवा निर्देश नहीं बल्कि सेवा करने की उत्कर्ष भावना ही कार्य करती है। व्यक्ति को ऐसे कार्यों को करने हेतु एनएसएस के ऐसे शिविरों के प्रशिक्षण से छात्र राष्ट्र के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने की सीख लेते हैं। डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि छात्र स्वयं की प्रतिभा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर समाज के उत्थान के प्रति संवेदनशील रहें। कार्यक्रम अधिकारी छात्र इकाई डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति अणु शक्ति के समान होती है। यदि हम उसका उपयोग सकारात्मक एवं रचनात्मक दिशा में लगायें तो किसी भी समाज एवं राश्ट्र की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम अधिकारी छात्रा इकाई डॉ. राजेश तिवारी ने कहा कि भारत में मेधावी प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही है। देश में जन्मी अनेक मेधावी प्रतिभाओं ने पूरे संसार में देष की कीर्ति फैलाई है। 20 फरवरी से 26 फरवरी तक छात्राओं का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें छात्राओं के रुकने की व्यवस्था नेहरू महाविद्यालय ललितपुर महिला छात्रावास एवं कार्य स्थल ग्राम पनारी टपरियन में रहेगा। इस अवसर पर फहीम बख्श, कमलेश, लक्ष्मी सोनी, सुरेश पाल, मनोज उपस्थित रहे। अंत में डॉ. राजेश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।