फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष की फोटो उतारने पर गर्माई राजनीति

पूर्व पालिकाध्यक्ष की फोटो उतारने पर गर्माई राजनीति

Thu, 14 Feb 2019 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष की फोटो उतारने पर गर्माई राजनीति
पूर्व पालिका अध्यक्ष की फोटो उतारने पर गरमाई राजनीति
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के तीन बार चेयरमैन रहे डॉ. शादीलाल दुबे की फोटो सभागार से हटाने को लेकर राजनीति गरमा गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने फोटो दोबारा नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डा. शादीलाल दुबे शहर के लोकप्रिय नेताओं में से रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह नगर पालिका परिषद में तीन बार अध्यक्ष रह चुके है। उनके कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इनमें नगर को चौबीस घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। उन्होंने निजी साधनों से नागरिकों को बिजली उपलब्ध कराई। कई अन्य कार्य भी हैं। इन कार्यों को देखते हुए ही डा. शादीलाल दुबे के नाम पर कामर्शियल कांप्लेक्स का नामकरण किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद का कार्यालय संचालित है। इसके सभागार में डा. दुबे की फोटो टांगी गई है, जिसे पालिका कर्मियों ने उतार दिया है। माना जा रहा है कि बीते दिनों जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बैठक इसी सभागार में की। जिसे ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा दी गई लेकिन पहले से ही लगी डा. दुबे की फोटो नदारद रही, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कदम को गलत ठहराया है। सोशल मीडिया पर यह बहस का मुद्दा बन गया है। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष रजनी साहू से संपर्क नहीं हो सका है। हालांकि, ईओ ने फोटो उतारने के पीछे सफाई को कारण बताया है।

समाजवादी आंदोलन का खत्म करने की साजिश
भाजपा व आरएसएस के लोग समाजवादी आंदोलन को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। डॉ. शादीलाल दुबे तेरह साल तक अध्यक्ष रहे हैं, उन्होंने जो शहर में विकास कराया है, वह आज भाजपा की नजरों में खटक रहा है।
विज्ञापन

राजेंद्र रजक
अध्यक्ष, जन चेतना मंच

ओछी राजनीति पर उतरी भाजपा
डॉ. शादीलाल दुबे निर्विवाद नेता व समाजसेवी रहे। उनका आज भी लोगों में सम्मान है। इसके बाद भी उनकी फोटो उतारना गलत है। भारतीय जनता पार्टी ओछी राजनीति पर उतर आई है। हरीबाबू शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष, कांग्रेस

अफसरों को देंगे ज्ञापन
बृहस्पतिवार को डॉ. शादीलाल दुबे की फोटो उतारने के मामले में ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को देंगे। इसके बाद भी यदि फोटो दुबारा नहीं लगाई जाती है तो वह खुद पालिका के सभागार में पहुंचकर फोटो लगाएंगे।
हरदयाल सिंह एडवोकेट
जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
.......
सफाई के लिए हटाई थी फोटो
सभागार की सफाई के लिए फोटो हटाई गई थी। इसे दुबारा लगवा दिया जाएगा। उन्होंने अन्य कोई कारण होने से इंकार कर दिया।
मधुसूदन जायसवाल
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed