फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले को विभिन्न सौगातें दिलाने के लिए सीएम से मिलेंगे भाजपाई

जिले को विभिन्न सौगातें दिलाने के लिए सीएम से मिलेंगे भाजपाई

Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
जिले को विभिन्न सौगातें दिलाने के लिए सीएम से मिलेंगे भाजपाई
जिले को विभिन्न सौगातें दिलाने के लिए सीएम से मिलेंगे भाजपाई
विज्ञापन

सीएम की जनसभा में दस हजार लोगों के पहुंचने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
भाजपा की जिला इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से होने वाली मुलाकात को भुनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिले के पदाधिकारी सीएम को एक मांग पत्र सौंपेंगे। इसमें देवगढ़ रेल लाइन क्रासिंग पर ओवरब्रिज व सैदपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना की मांग की जाएगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अप्रैल को जनपद में आ रहे हैं। इस दौरान उनके प्रोटोकॉल में भाजपा पदाधिकारियों को मिलने का समय दिया गया है। इसे लेकर जिला इकाई उत्साहित नजर आ रही है। उन्होंने इस मुलाकात को सफल बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिले में क्या-क्या हो सकता है? उन बिंदुओं को ध्यान देते हुए उन्हें मांग पत्र में जोड़ा जा रहा है। इनमें प्रमुख रूप से पूराकलां में राजकीय इंटर कालेज, पाली में अस्पताल, पर्यटन विकास, हवाई पट्टी का विकास, बाइस एकड़ में फैले सैदपुर पशुधर केंद्र में कृषि अनुंसाधन या विश्वविद्यालय की स्थापना, देवगढ़ रेलकांसिंग पर ओवरब्रिज की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा मेडीकल कालेज की शीघ्र स्थापना की भी मांग उठाई जाएगी। उधर, ग्राम कल्याणपुरा में मुख्यमंत्री की जनसभा का कार्यक्रम है। जिसके मद्देनजर जिला इकाई सक्रिय हो गई है। जनसभा में करीब दस हजार लोगों की भीड़ जुटाने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया जाना है, उन्हें समय से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है। इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के आने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह का कहना है कि जिले के पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed