{"_id":"445e947f9695302d8ce8da62eddb8a14","slug":"126-casts-the-vote-the-stock-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 ने डाले मत, डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 ने डाले मत, डीएम ने लिया जायजा
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। विधान परिषद चुनाव के मतदान में विकास खंड के 133 मतदाताओं में से 126 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान मतदान केंद्र के आसपास किसी व्यक्ति को फटकने नहीं दिया गया।
गुरुवार को सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य तहसील परिसर में बनाए केंद्र में मतदान प्रारंभ हुआ। पहले दो घंटे मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद अगले दो घंटों में लगभग 90 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया।
इसके बाद उन मतदाताओं को घर से बुलाया गया जो मतदान करने नहीं आए थे। इस दौरान डीएम डा. रूपेश कुमार ने मतदान केंद्र का जायजा लिया और प्रक्रिया को देखा।
उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम रत्नाकर मिश्र से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान केंद्र के आसपास पुलिस का पहरा था। तहसील परिसर में जाने के समस्त रास्ते बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
तहसीलदार प्रीति जैन ने बताया के मतदाता सूची में 133 मतदाताओं के नाम थे परन्तु सात मतदाताओं का नाम अपमार्जन सूची में होने के कारण उन्हें मतदान से वंचित रखा गया था। इसमें ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा नगर पंचायत तालबेहट के पार्षद और अध्यक्ष शामिल रही।
इस मौके पर नायब तहसीलदार सुुबोध मणि शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नाराहट बल्देव सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल, थानाध्यक्ष पूराकलां राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रफल सिंह सैनी, कृष्ण बिहारी मिश्रा, आरसी यादव, रामशरण सिंह व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।