फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   125 crores of eight thousand people trapped in Sahara company

Lalitpur News: सहारा कंपनी में फंसे आठ हजार लोगों के 125 करोड़

Thu, 20 Jul 2023 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
125 crores of eight thousand people trapped in Sahara company
धनराशि मिलने की उम्मीद में खाताधारकों ने सहारा कंपनी के कार्यालय और एजेंटों से संपर्क करने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सहारा कंपनी में जनपद के तकरीबन आठ हजार लोगों के फंसे करीब 125 करोड़ रुपये वापस मिलने की उम्मीद अब जग गई है। जनपद में सहारा कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक प्रथम चरण में सभी खाताधारकों के 10-10 हजार रुपये वापस मिलेंगे।
जनपद में कई साल पहले सहारा कंपनी में तकरीबन आठ हजार खाताधारकों के करीब 125 करोड़ रुपये की जमा पूंजी फंस गई। लोग अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए एजेंटों से संपर्क करने लगे थे। लेकिन, एजेंटों ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए थे। वहीं कंपनी के जनपद पदाधिकारी लोगों को रुपया मिलने की बात करते रहे। इस दौरान पुलिस थानों सहित जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री के समक्ष भी शिकायतें की गई। लेकिन, नतीजा कुछ नहीं निकल रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने सहारा कंपनी में अपनी जमा पूंजी किए लोगों का रुपया वापस कराने के लिए एक पोर्टल जारी किया। जिसमें सहारा के खाताधारक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रथम चरण में पंजीकरण करने वाले खाताधारकों को दस-दस हजार रुपया दिए जाएंगे। वह भी ऐसे बैंक खातों में जोकि आधार कार्ड से लिंक हैं। यह धनराशि पोर्टल पर पंजीकरण करने के 45 दिन में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सहारा कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण में इन सभी खाताधारकों को 10-10 हजार रुपये मिलने के बाद दूसरे चरण में और भी धनराशि मिलेगी। सहारा कंपनी के डूबे हुए रुपये वापस मिलने की उम्मीद जगने के बाद बुधवार को खाताधारक सहारा कंपनी के शहर में स्थित कार्यालय सहित एजेंटों से संपर्क स्थापित करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed