{"_id":"5adf8baa4f1c1b340a8b646a","slug":"121524599722-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास के अभाव में जाम जैसे हालात से जूझ रहे महरौनीवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइपास के अभाव में जाम जैसे हालात से जूझ रहे महरौनीवासी
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाईपास के अभाव में जाम से जूझ रहे महरौनीवासी
महरौनी (ललितपुर)। कस्बा के मुख्य बाजार से निकले ललितपुर-टीकमगढ़ राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में वाहनों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है तो कही घंटों जाम के हालात बने रहते है, जिससे आम जनजीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने टीकमगढ़ रोड से बनने बाले प्रस्तावित बाईपास को संचालित करने की मांग उठाई है।
बताते चले कि इस समय नगर के मुख्य मार्ग पर आरसीसी रोड का निर्माण चल रहा है। इससे सड़क के एक ओर बेस तैयार हो रहा है तो वही अतिक्रमण के चलते दूसरी ओर का काम ठेकेदार को करने में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही भारी वाहनों व खनन से भरे वाहनों की आवाजाही ज्यादा हो रही है, जिसमें आम यातायात बाधित हो रहा है। नगरवासियों का कहना है कि यदि टीकमगढ़ रोड से ललितपुर रोड स्थित मुक्ति धाम तक बनने बाले बाईपास को अभी हाल में अस्थाई तौर पर सुचारु कर दिया जाये तो रोड का काम भी जल्दी हो जाएगा। साथ ही लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी। बगैर बाईपास चालू किए रोड का निर्माण करना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। समय भी ठेकेदार को काम करने में ज्यादा लग रहा है। कस्बावासियों ने भारी वाहनों को निकलने के लिए बाईपास का संचालन प्रारंभ करने की मांग की है।