{"_id":"5abff5684f1c1bc7618b4c54","slug":"121522529640-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दिखाया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दिखाया परचम
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद इंटर कॉलेज में छात्राओं ने दिखाया परचम
पाली (ललितपुर)।
सफलता के लिए विद्या का उपासक बनना बहुत जरूरी है। इसी मंत्र को अपने जीवन में उतारकर स्कूली छात्राएं अपनी शिक्षा गति को आगे बढ़ा रही है, जिसके परिणाम भी सामने आए । जिला परिषद इंटर कॉलेज के कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने अपना बड़ा परचम दिखाया। अव्वल दर्जे में स्कूल से केवल दो छात्र ही शामिल रहे ।
शनिवार को जिला परिषद इंटर कॉलेज में घरेलू परीक्षाओं का परिणाम सामने आया। इसमें अध्यापकों ने होनहार छात्र-छात्राओं को बधाई दी तो वहीं अन्य छात्रों को सफलता के गुरुमंत्र दिए । अंजना चौरसिया ने कहा कि विधा का उपासक वही व्यक्ति होता है, जो जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है । जीवन में बड़ी सफलता पाने के लिए विधा का सही उपासक बनना जरूरी है। शायरा खातून ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव के कारण आज गांव की बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर अपने घर, गांव, स्कूल का नाम रोशन कर रही हैं। इसके परिणाम भी सबके सामने हर रोज आ रहे हैं। परीक्षा परिणाम में कक्षा 11 में रोली प्रथम, लक्ष्मी दूसरे ए पुष्पा ने तीसरे स्थान पर अपनी अव्वलता दर्ज कराई। कक्षा नौ में लता, संध्या, संस्कर्ति, कक्षा 8 में खुश्बू, मुस्कान, कक्षा 7 में शानों शाह, रितु, मेघराज, कक्षा 6 में रिया, ऋषि, संध्या ने क्रमश: अपनी अंकतालिका में अव्वल अंक प्राप्त किए । परीक्षा परिणाम की अंकतालिका पाकर स्कूली छात्रों के चेहरे खुशी से झूम उठे। अध्यापकों ने छात्रों के साथ मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर शिक्षक मलिक, नरेंद्र बुनकर, प्रमोद नामदेव, अमित चौरसिया, केशु चौरसिया, राजू चौरसिया और देवेंद्र चौरसिया आदि शिक्षक मौजूद रहे ।
अंक तालिका के नाम पर सुविधा शुल्क का आरोप
पाली। अंक तालिका पाकर घर लौट रहे बच्चों ने मौखिक रूप से आरोप लगाया कि स्कूल से अंकतालिका पाने पर सुविधा शुल्क भी लिया गया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य केएल चौधरी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में ड्यूटी है। इस संबंध में विद्यालय में क्या चल रहा है कोई जानकारी नही हैं।