फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छात्रसंघ के चुनाव की मांग पहुंची कुलपति के समक्ष

छात्रसंघ के चुनाव की मांग पहुंची कुलपति के समक्ष

Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ के चुनाव की मांग पहुंची कुलपति के समक्ष
छात्रसंघ चुनाव की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन

ललितपुर।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्थानीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव को बहाल कराने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को समस्त छात्र संगठनों ने सामूहिक रुप से छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर नेहरू महाविद्यालय का घेराव किया था और ज्ञापन सौंपा था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को छात्र संगठनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने झांसी पहुुंचकर विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की और छात्रसंघ चुनाव शुरू कराने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। इस कुलपति ने छात्रसंघ चुनाव को बहाल कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, अखिल विद्यार्थी परिषद ने भी डीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति को दिए ज्ञापन में छात्र संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनपद के महाविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनावों पर रोक लगे हुए एक दशक बीत गया है, इस बीच केवल वर्ष 2012 में चुनाव कराए गए थे, जो केवल नेहरू महाविद्यालय में ही संपन्न हो सके थे। ज्ञापन में उन्होंने बीते वर्षों से रुके हुए छात्रसंघ के चुनाव को बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे छात्रों के अधिकारों का हनन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय एक्ट एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र सहभागिता की बात है, लेकिन फिर भी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बंद है। इसके साथ ही राज्य विश्वविद्यालय आयोग एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य ने भी छात्रसंघ को अनिवार्य किया हुआ है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों में सरकारी वित्तीय सहायता और अनुदानों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों व व्यय किए जाने वाली धनराशि में पारदर्शिता लाने के लिए छात्रसंघ चुनाव जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं को होने वाले समस्याओं के निस्तारण और हो रहे शोषण की मांग उठाने और महाविद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए छात्रसंघ के चुनाव होना जरूरी है। इस दौरान नेहरू महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कपिल तिवारी, छात्रसभा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव सेतू, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग संयोजक अनुज भार्गव, हिंदू युवा वाहिनी जिला महामंत्री संदर्भ पटसारिया, बुंदेलखंड छात्र विकास सेना जिलाध्यक्ष परवेज पठान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed