फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिलाधिकारी ने की कर-करेतर बसूली की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की कर-करेतर बसूली की समीक्षा

Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने की कर-करेतर बसूली की समीक्षा
जिलाधिकारी ने की वसूली की समीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जुलाई महीने की समस्त प्रकार के राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अभियोजन, कानून और शांति व्यवस्था, कर-करेत्तर राजस्व वसूली एवं समस्त प्रकार के राजस्व कार्यो की समीक्षा की। बैठक में डीएम ने वृक्षारोपण, आवास स्थल एवं मत्सय पालन हेतु पट्टों के आवंटन पर चर्चा की तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि लक्ष्य पूर्ण करा लिये जायें। उन्होंने जिला पूर्तवि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राशन कार्डो का सत्यापन करा दिया जाये। उन्होंने ऑडिट/कृषक बीमा, दुर्घटना/आम आदमी दुर्घटना बीमा योजना पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने सामान्य वादों का मानक के अनुरूप निस्तारण करने और भू- मानचित्रों के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दएि।

बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉं. प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, उपजिलाधिकारी तालबेहट हरीओम शर्मा, उपजिलाधिकारी पाली नरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ावरा पदम सिंह, उपजिलाधिकारी महरौनी देवेंद्र पाल सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप जिला सूचना अधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी पीयूष चंद्र राय एवं सभी तहसीलों के तहसीलदार सहित संबंधित विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed