फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1200 youths, including 300 women, got employment under the CM Yuva Udyogini Yojana.

Lalitpur News: सीएम युवा उद्यमी योजना में 300 महिलाओं समेत 1200 युवाओं को मिला रोजगार

Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
1200 youths, including 300 women, got employment under the CM Yuva Udyogini Yojana.
उद्योग विभाग से योजना में 1200 युवाओं को मिला 46.60 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई सीएम युवा उद्यमी योजना में दस माह में 300 महिलाओं समेत 1200 लोगों को 46.60 करोड़ का ऋण दिया गया है। इनमें अधिकांश लोगों के लघु उद्योग स्थापित भी हो गए हैं।
लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना संचालित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का ब्याज रहित ऋण दिया जाता है। इससे कुटीर उद्योग खोलने में लोगों को काफी मदद मिल रही है। इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत एक अप्रैल 2025 से अब तक कुल 3700 आवेदन आए हैं और इनमें से 3500 आवेदनों को बैंकों को लोन स्वीकृति के लिए भेजा गया। इनमें से अब तक 1200 युवाओं को इस योजना में छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए 46.60 करोड़ रुपये का बैंकों से लोन भी दे दिया गया है। ऋण लेने वालों में जनपद की महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। ऋण लेने वालों में 307 महिला उद्यमी भी शामिल हैं। लोन मिलने के बाद बहुत से युवाओं के उद्यम स्थापित भी हो गए हैं, जबकि अन्य का उद्यम स्थापित होने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत अधिकांश युवाओं ने बिजनेस ऑन व्हीकल यानि फूड वैन समेत रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ता और मिठाई की दुकानें, टेंट का व्यापार, शटरिंग, रेडीमेड गारमेंट्स व अन्य तरह के छोटे व्यापार शुरू कर रहे हैं। इस योजना के तहत छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश के न्यूनतम आठवीं तक पास 21 वर्ष से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा ही आवेदन करने के लिए पात्र माने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
आर्थिक संसाधन के अभाव में बंद हो चुके उद्यमी को मिलेगा लाभ
आर्थिक संसाधन के अभाव में जिले में कई उद्योग बंद हो चुके हैं। इनमें तालबेहट का कढ़ाई उद्योग, जखौरा का पीतल के खिलौने का कारोबार, घरों में बनने वाले जरी सिल्क उद्योग शामिल हैं। आर्थिक कमजोरी की वजह से कारीगर आधुनिक मशीनें नहीं खरीद पा रहे थे। पुरानी तकनीक से निर्माण करने में लागत अधिक आ रही थी। इसके अलावा यहां पर फर्नीचर निर्माण का कारोबार भी बंद होता जा रहा है। सीएम युवा उद्यमी योजना से इन सभी कार्य को करने की इच्छा रखने वाले कारीगरों को भी लाभ मिल सकता है।

-----------
सीएम युवा उद्यमी योजना में युवाओं को पांच लाख रुपये तक के लोन दिए जाते हैं। इस योजना में अब तक 3700 आवेदन आए हैं, जिनमें 307 महिलाओं समेत 1200 युवाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराए गए हैं।
-अतहर जमाल , उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed