फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   12 -hour power cuts outcry

12 घंटे की बिजली कटौती से हाहाकार

Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे आंतरिक खराबी के चलते फुंक गया था। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े फीडर नंबर चार व पांच की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इन दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति कुछ हद तक पटरी पर लाने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा नया रोस्टर बनाया गया, इस पर फीडर नंबर एक व नेहरू नगर की बिजली काटकर छह से सात घंटे के अंतराल पर फीडर नंबर चार व पांच को बिजली आपूर्ति दी जाने लगी। शनिवार को तो रोस्टर के विपरीत ही पहले तो फीडर नंबर चार व पांच की बिजली लगातार बाहर घंटे गुल रही। वहीं, नेहरूनगर व फीडर नंबर एक की बिजली भी दोपहर साढ़े बारह बजे से लगातार देर रात एक बजे तक ठप रही।
लगातार बारह घंटे तक चार फीडरों को आपूर्ति नहीं मिलने से शहरवासियों में विद्युत विभाग के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिली।  हालांकि, अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने इस समस्या के निराकरण के लिए गुरुवार की सुबह मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर ट्रांसफार्मर खराब होने पर बिगड़े हालातों से अवगत कराया और दूसरे नए ट्रांसफार्मर की मांग की। इस पर अधिकारियों द्वारा रामपुर से दूसरा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर आवंटित कराया। रामपुर से चलकर शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन पहुंच गया, जहां विभागीय अधिकारियों की देखरेख में क्रेन की सहायता से 13 टन वजनी आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर प्लंथ पर स्थापित कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मीटर विभाग व वितरण खंड के अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर पर छह रेडिएटर लगाए गए और उक्त ट्रांसफार्मर में 2800 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल भरा गया। इसके बाद मीटर विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग करने के बाद देर शाम करीब साढ़े सात बजे नो लोड पर चार्ज किया गया। रात भर चार्ज होने के बाद रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर पर लोड देकर फीडर नंबर चार व पांच को अल्टरनेट कर सुचारु बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed