{"_id":"5b7f058142c79246633fd773","slug":"11535051137-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौदाडांग में विकास कार्यों की जांच व विधिक कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौदाडांग में विकास कार्यों की जांच व विधिक कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौदाडांग में विकास कार्यों की जांच व विधिक कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताई अनियमितताएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग निवासी ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में विकास कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर विधिक कार्रवाई की मांग की है। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि गांव विकास कार्यों को कराए जाने के लिए खुली बैठक का आयोजन नहीं किया गया है और न ही गांव में विकास समितियों का गठन ही किया गया है। यदि समिति बनाई गई तो उसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई है। ग्राम में अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं और प्रत्येक लाभार्थी से 15 से 20 हजार रुपये तक लेने के आरोप भी ज्ञापन में लगाए गए हैं। इसके साथ ही मांग के अनुसार सुविधा शुल्क न देने पर सरकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ देने से वंचित रखने की धमकी दी जाती है। गांव में विकास का कोई नया कार्य नहीं कराया गया है और पुराने कामों को दिखाकर फर्जी भुगतान कराया गया है। गांव में ग्राम प्रधान के द्वारा भयमुक्त वातावरण पैदा किया जा रहा है। ग्राम बरौदाडांग में शासन की योजनाओं को गरीबों से वंचित किया जा रहा है। गांव की जनता एवं सभी सदस्यों का ग्राम प्रधान के ऊपर से विश्वास खत्म हो गया है। ग्राम बरौदाडांग में भारी वित्तीय अनियमितताएं सही जांच के बाद उजागर हो सकेगी। ग्राम में जांच के पहले मुनादी कराई जाकर एवं हर विभाग के अधिकारियों के जांच के समय गांव में उपस्थित होने के के आदेश दिए जाएं, ताकि सभी अनियतिताएं जिलाधिकारी के सामने उजागर हो सकें। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ग्राम बरौदाडांग में की गई अनियमितता एवं फर्जी भुगतान कराए जाने एवं गांव के लोगों से लिए गए अवैधानिक तरीके से अवैध धन एवं अपात्रों एवं पात्रों से प्रधानमंत्री आवास योजना में की गई वसूली की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर रामनाथ, ऊदल सिंह, अशोक सिंह, ओमप्रकाश, वती, रामकली, इमरत, सावित्री आदि हस्ताक्षर हैं।