फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शौचालय का निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब

शौचालय का निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 03 Mar 2019 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
शौचालय का निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब
शौचालय का निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर सचिव से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम बछरई का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि स्वीकृत 132 में से 17 शौचालयों का ही निर्माण पाया गया। वहीं, ग्राम गौना में स्वीकृत 103 में से एक भी शौचालय का निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ श्रवण कुमार सिंह ने सर्वप्रथम ग्राम बछरई का निरीक्षण किया। यहां ग्राम पंचायत सचिव दीनदयाल, ग्राम प्रधान भान सिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि कुल 132 शौचालय के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है। मौके पर 17 शौचालयों का ही निर्माण पाया गया। इस पर उन्होंने नवीन बेसलाइन के आधार पर शौचालयों का निर्माण दो सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को दिए। ग्राम गौना में निर्मित/निर्माणाधीन शौचालयों का सत्यापन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र सिंह बुंदेला व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 67 शौचालयों की जियोटेंगिग अवशेष है, जिनमें से 25 शौचालय आधे बने पाए गए। वहीं, एलओबी के तहत 103 शौचालयों के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है, इसके सापेक्ष किसी भी शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं मिला। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को एक सप्ताह में शौचालय पूर्ण कराकर स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed