फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तालबेहट ब्लॉक् के पांच मजरों में लगेंगे सोलर पावर पैक संयंत्र

तालबेहट ब्लॉक् के पांच मजरों में लगेंगे सोलर पावर पैक संयंत्र

Tue, 19 Feb 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट ब्लॉक् के पांच मजरों में लगेंगे सोलर पावर पैक संयंत्र
तालबेहट ब्लॉक के पांच मजरों में लगेंगे सोलर पावर पैक संयंत्र
विज्ञापन

ललितपुर। 10 परिवारों से कम आबादी वाले मजरों में बिजली विभाग द्वारा अब सोलर पावर पैक संयंत्र स्थापित कराया जाएगा। तालबेहट ब्लॉक में दस परिवारों से कम आबादी वाले पांच मजरों में कुल 31 घरों का चयन किया गया है, जिनमें सोलर पावर पैक संयंत्र स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए बिजली विभाग ने सूची तैयार कर यूपीनेडा को भेजी है।
उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा घर-घर बिजली, हर घर बिजली के तहत सौभाग्य योजना से पूरे जनपद में हर घर को रोशन करने के लिए गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कार्पोरेशन द्वारा जिला में सौभाग्य योजना के तहत लगभग 75 हजार विद्युत कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से अधिकांश कनेक्शन दिए जा चुके हैं और जिन गांव या मजरों में आबादी कम होने या फिर अन्य कारणों के चलते कनेक्शन देना बजट संभव नहीं है, उन क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा यूपीनेडा के माध्यम से सोलर पावर पैक संयंत्र लगवाए जाकर उन मजरों व घरों को रोशन किया जा रहा है। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा कंपनी के माध्यम से तालबेहट ब्लॉक के दो गांव के पांच मजरों का चयन किया है, जिसमें दस परिवारों से कम आबादी है और इनमें सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली पहुंचाना संभव नहीं है। ऐसे में बिजली विभाग द्वारा इन चयनित मजरों में परिवारों को सोलर ऊर्जा से बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। तालबेहट ब्लॉक के ग्राम गेवरा-गुुंदेरा के चार मजरों और ग्राम नत्थीखेड़ा के एक मजरे में 31 मकानों में यूपीनेडा के माध्यम से सोलर पावर पैक संयंत्र निशुल्क स्थापित कराए जाएंगे। इस सोलर संयंत्र में उपभोक्ताओं को पांच बल्ब, सोलर पैनल, बैटरी के साथ एक सोलर पंखा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने सूची तैयार कर ली है और सोलर पावर पैक संयंत्र लगाने के लिए यूपीनेडा को अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सूची भेजी है। अब शीघ्र ही इन पांच मजरों के 31 घरों में पहली बार सोलर संयंत्र से बिजली पहुंचाकर रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन


तालबेहट ब्लॉक के दो गांव में पांच मजरों को सोलर पावर पैक संयंत्र के लिए चयन किया गया है। इन पांचों मजरों में कुल 31 लोगों का चयन किया गया है। चयनित घरों में सोलर पावर पैक संयंत्र लगाने के लिए बनाई गई सूची यूपीनेडा के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed