{"_id":"5adf8bb14f1c1b76098b63c2","slug":"111524599729-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक कार्यशाला में जुटेंगी जानी-मानी हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक कार्यशाला में जुटेंगी जानी-मानी हस्तियां
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कार्यशाला में जुटेंगी जानी-मानी हस्तियां
ललितपुर।
राष्ट्र संत ज्ञानसागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में ज्ञान माइनॉरिटी वेलफेयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में 30 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यशाला श्री दिगंबर जैन क्षेत्र मंदिर में आयोजित की जाएगी। इसमें जैन अल्पसंख्यक योजनाओं से संबंधित चर्चा होगी।
जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल अंचल ने धर्मसभा में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे देवदर्शन, सुबह आठ बजे पंजीकरण, सुबह नौ बजे स्वल्पाहार, ध्वजारोहण प्रदीप जैन चेयरमैन पीएनसी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। सुबह 9.30 बजे आगरा के मेयर नवीन जैन चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन अनिल जैन द्वारा किया जाएगा। दोपहर दो बजे राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होगा। अध्यक्षता न्यायमूर्ति विमला जैन सेवानिवृत्त जस्टिस मध्यप्रदेश हाईकोर्ट भोपाल एवं मुख्य अतिथि सुरेश जैन आईएएस सेवानिवृत्त भोपाल होंगे। विशिष्ट अतिथि रविटेक चंदानी डायरेक्टर एनसीपीएसएल भारत सरकार, धीरज जैन संयुक्त निदेशक गृहमंत्रालय भारत सरकार, संदीप जैन दिल्ली, सह सचिव अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिलेश जैन अध्यक्ष एभारतीय ज्ञानपीठ दिल्ली, संजीव जैन उपाध्यक्ष पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग होंगे। समारोह में टाइम्स ऑफ इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट पुनीत जैन दिल्ली, पंजाब केसरी के अध्यक्ष स्वदेशभूषण दिल्ली, श्रुत संवर्द्धन संस्थान के महामंत्री हंस कुमार जैन मेरठ आदि सैकड़ों लोग भारत के विभिन्न अंचलों से उपस्थित रहेंगे । आयोजन को लेकर जैन पंचायत समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण पारस चैनल पर किया जाएगा।