फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आखिरकार जुगत की जमीन हो गई कब्जामुक्त

आखिरकार जुगत की जमीन हो गई कब्जामुक्त

Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार जुगत की जमीन हो गई कब्जामुक्त
आखिरकार महिला की जमीन हो गई कब्जा मुक्त
विज्ञापन

कब्जा हटवाने को सात साल से भटक रही थी
इंपेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिलावन (ललितपुर)।
मेहनत मजदूरी कर एक-एक पैसा जोड़कर उदरपूर्ति के लिए जैसे-तैसे सात वर्ष पूर्व खेती करने के लिए जमीन खरीदी, लेकिन उस जमीन पर दबंगों का कब्जा होने से एक दाना भी नहीं बो सकने वाली सुकाड़ी गांव की महिला जुगत को उसकी खरीदी जमीन पर आखिरकार कब्जा मिल ही गया।

अमर उजाला ने उक्त मामले को ‘कब्जा हटवाने के लिए सात साल से भटक रही महिला’ शीर्षक से 31 मार्च को प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर राजस्व विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर नापतौल कर जमीन को दबंगों से कब्जामुक्त कराकर जुगत को कब्जा दिला दिया। जुगत जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पिछले सात साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। बताते चले कि सुकाड़ी गांव निवासी दलित महिला जुगत पत्नी घन्शू जो विगत सात सालों से अपनी ही खरीदी हुई जमीन को दबंगों से कब्जामुक्त कराने के लिए भटक रही थी, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनने वाला नहीं था। उसने मेहनत मजदूरी कर एक-एक पैसा जोड़कर बच्चों को पालन पोषण हेतु वर्ष 2011 में आराजी नं. 912 और 913 में जमीन क्रय की थी, जिसका संपूर्ण भुगतान उसने कर दिया था। लेकिन उस जमीन पर वह पैर नहीं रख पा रही थी। वजह उस पर दबंगों का कब्जा था। कब्जा हटवाने के लिए उसने विभागीय अधिकारी और कर्मचारी से लेकर उच्चाधिकारियों तक से गुहार लगाई, किन्तु कही कोई सुनवाई नहीं हुई थी। महिला की इस समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को जमीन पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed