{"_id":"5a70daa44f1c1b8b268b76e9","slug":"111517345444-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार संघ: अध्यक्ष बने काशीराम, महामंत्री शंभूदयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार संघ: अध्यक्ष बने काशीराम, महामंत्री शंभूदयाल
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार संघ: अध्यक्ष बने कांशीराम, महामंत्री शंभूदयाल
ललितपुर।
जिला बार संघ के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता कांशीराम कुशवाहा, महामंत्री पद पर शंभूदयाल शर्मा ने कड़ी टक्कर देकर प्रतिद्वंद्वियों से चुनाव जीत लिया। जिला बार एसोसियेशन के चुनाव में 497 वोटरों में से कुल 436 वोट पड़े। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें त्रिकोणाय मुकाबले में कांशीराम कुशवाहा को सबसे अधिक 227 वोट, सुरेंद्र कुमार जैन को 138 वोट और उत्तम चंद जैन के लिए मात्र 70 वोट मिल सके। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए एक वोट इनवैलिड रहा। महामंत्री पद के लिए शंभूदयाल शर्मा को सबसे अधिक 140 वोट, सुभाष चंद्र जैन को 129 वोट, कृष्ण कुमार बंसल को 96 और महेंद्र कुमार जैन को 69 वोट मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल यादव पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार खैरा भी निर्विरोध चुने गए हैं। इसके बाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स्वतंत्र व्यास को सबसे अधिक 244 वोट और विजय कुमार सिंह के लिए 189 वोट मिले हैं। इस पद पर भी तीन वोट अमान्य घोषित हुए हैं। सहसचिव प्रशासन पद पर आनंद चतुर्वेदी के लिए सबसे अधिक 227 वोट और अजय अलया को 193 वोट मिले हैं। इस पद पर भी 16 वोट अमान्य घोषित किए हैं। वहीं, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ छह पद के लिए चंद्रभान सिंह राजपूत को सबसे अधिक 248 वोट, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को 233 वोट, मानवेंद्र सिंह को 238 वोट, मनीष कुमार शर्मा को 237 वोट, विवेक कुमार श्रीवास्तव को 228 वोट, अशोक कुमार को 163 वोट मिलने से उक्त पद पर चुने गए हैं। इस पद पर जिनेंद्र कुमार पंथ को 101 और राम कुमार वैष्णो को 107 वोट मिले हैं, जिससे यह दोनों उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ 6 पद के लिए प्रभुदयाल को सबसे अधिक 308 वोट, प्रतीश तिवारी को 292 वोट, रमेश कुशवाहा को 272 वोट, कैलाश पुरोहित को 264 वोट, प्रीतम सिंह को 263 वोट, संजीव लिटौरिया को 176 वोट मिले हैं। जबकि इसी पद के लिए अजय अलया को सबसे कम 139 वोट मिले हैं। इसमें भी दो वोट अमान्य घोषित किए हैं।
अधिकांश पदों पर पड़े अमान्य वोट
आम चुनाव में तो इनवैलिड वोट पड़ने का कारण समझ में आता है, लेकिन अधिवक्ता समाज का सबसे बुद्धिजीवी वर्ग में शामिल होते हैं और इनके चुनाव में भी अमान्य वोट पड़ना समझ से परे है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए एक वोट अमान्य घोषित किया गया हैं, तो वहीं महामंत्री पद के लिए दो वोट इनवैलिड, सहसचिव प्रशासन पद के चुनाव में 16 वोट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के चुनाव में 3 वोट, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ 6 पद के चुनाव में भी दो वोट इनवैलिड घोषित किए गए हैं।