फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   11 infected found in one day

एक दिन में मिले 11 संक्रमित, 3300 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 29 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
11 infected found in one day
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। सोमवार को 820 व्यक्तियों के सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें बिना मास्क के चलने वाले लोगों के चालन कर कोविड जांच कराने व डोर टू डोर सर्वे में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई करने की कार्रवाई की जा रही है। रैन बसेरा में ठहरे लोगों की जांच की जा रही है। लेकिन, तमाम निर्देशों के बाद भी कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1,484 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 658 सैंपल आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट को मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। वहीं, ट्रू- नॉट किट से छह व एंटीजन किट से 820 सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला इलाइट चौराहा, मोहल्ला हरदीला, व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बिरधा के ग्राम बिरारी, ब्लाक जखौरा के ग्राम दैलवारा, लखनपुरा, मसौरा खुर्द, ब्लाक बार के ग्राम चिगलौआ प्लांट, ब्लाक तालबेहट के ग्राम सेमरखेडा, पिपरई निवासी एक-एक व ग्राम बांदीवर निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

---
यह पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3,300 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,186 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 68 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीते पांच दिनों के 1,181 आरटीपीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- सोमवार को 1,484 सैंपल लिए गए। इनमें 820 सैंपल की आई रिपोर्ट में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed