{"_id":"5caa5736bdec22140559be7a","slug":"101554667318-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिया दवा पिलाकर किया अभियान शुरू
ललितपुर। रविवार को जिलाधिकारी मानवेेंद्र सिंह ने जिला प्रसवोत्तर केंद्र पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान में 0-5 वर्ष तक के कुल लक्षित बच्चे 207123 है, जिसके लिए कुल 805 बूथ एवं 461 हाउस टू हाउस टीम का गठन किया गया है, जिसके लिए 125 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। देश में जनवरी, 2011 के बाद से पोलियो का कोई भी मरीज नहीं है। परंतु जब तक पड़ोसी देशों में पोलियो केसेे होते रहेंगे, तब तक देश को भी पोलियो बीमारी के संक्रमण का खतरा है। 0-5 वर्ष के सभी बच्चों को चाहे उन्हें पूर्व में पोलियो खुराक मिल चुकी है, उन्हें भी पोलियो खुराक पिलाने की अपील की है। इस दौरान डॉ. हुसैन खान, डॉ. मुकेश चंद्र दुबे, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती आदि अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बंद रहा स्कूल
एक ओर जहां बच्चों को पोलियो से मुक्त करने के लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महरौनी क्षेत्र के अंतर्गत कन्या प्राथमिक विद्यालय कुम्हैड़ी में विद्यालय बंद होने के कारण बाहर बैठकर ही दवा पिलानी पड़ी। हालांकि, कुछ देर बाद विद्यालय खुल गया। जिस पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में ही दवा पिलाई।
विद्यालय बंद होने का मामला सामने आया है। इसके संबंध में संबंधित एबीएसए से बात की जाएगी।
- डॉ. हुसैन खां
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी