फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टीकमगढ़ रजवाहा नहर के किसानों के साथ सौतेला व्यबहार

टीकमगढ़ रजवाहा नहर के किसानों के साथ सौतेला व्यबहार

Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
टीकमगढ़ रजवाहा नहर के किसानों के साथ सौतेला व्यबहार
टीकमगढ़ रजवाहा नहर के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी तहसील अंतर्गत जामनी बांध से निकलने वाली दाई जामनी नहर जो 25.4 किलोमीटर नैनवारा से दो भाग में टीकमगढ़ रजबहा व महरौनी रजबहा नहर बट जाती है। सिंचाई विभाग की ओर से टीकमगढ़ रजबहा नहर को काफी देरी से एक दिसंबर को खोली गई। इस मार्ग पर पानी के अभाव में मौजा कुम्हेडी, जखौरा, अगौरा, असोरा, पाली, बम्होरी बहादुर सिंह के हजारों किसानों ने रबी की दलहनी फसल नहीं बो पाए। जिस वजह से हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि खाली पड़ी रही, किसान चिंतित रहे। तमाम मसक्कत के बाद देरी से टीकमगढ़ रजबहा नहर खोली गई। परिणामस्वरूप किसान दलहनी फसलें बोने से वंचित रहे। किसानों को मजबूरी में गेहूं की फसल बोनी पड़ी। इसके साथ ही नहर को 21 दिसंबर को बंद कर दिया गया। दूसरी बार 10 जनवरी को पुन: नहर को खोला गया और 26 जनवरी को बंद कर दिया। ऐसी दशा में किसानों को गेहूं की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों की गेहूं की लगभग एक फीट फसल है, पानी की जरूरत हैं, किसान हताश व परेशान है। नहर खोलने के लिए कई बार मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, जामनी बांध की दायीं जामनी नहर को चालू वसंख् नबम्बर को किया गया था बाँध से लेकर 25 किलोमीटर तक के किसानों को लगातार पानी 26 जनवरी तक मिलता रहा ।इसके बाद भी 14 फरवरी से नहर खोली गयी और बाँध से लेकर नैनवारा तक के सभी माईनर खोल दिए हैं। नहर खुले तीन दिन बीत जाने के बाद भी पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। रात्रि में बर्बाद होने बाले पानी को बन्द कर दिया जाय तो नीचे पानी के अभाव में सूख रही फसलो को पानी मिल सकता है। नहर से निकल ने बाले सिमिरिया माईनर, देवरान माईनर, रामपुरा माईनर, मिदरवाहा माईनर को बंद करते हुए आगे जरूरत मंद किसानों को पानी पहुँचाया जा सकता है। जहां पर किसानों को पानी की जरूरत नही है पानी बर्बाद हो रहा हैं। किसान टीकमगढ़ राजवाहा नहर खोलने की माँग कर रहे है, समय रहते नहर खुल जाती है तो निश्चित ही किसानों को गेंहू के लिए पानी मिल जाएगा । नही तो गेंहू की फसल दाना पड़ने से पहले सूख जाएगी।

-

सरकार किसानों को हर तरह से सुबिधा देने की बात करती है ।बही सिंचाई बिभाग राजवाहा नहर को बन्द कर किसानों को बर्बाद करने पर तुला हुआ है।
कल्याण सिंह निवासी जखौरा, कृषक
-

बांध से लेकर नैनवारा तक के माईनर बन्द कर हम लोगो को गेंहू की सिचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाय ।
हरी सिंह निवासी जखौरा, कृषक
-

सिंचाई विभाग द्वारा घोर लापरवाही की जा रही। किसान को बर्बाद करने की ठान ली है। लेबर नही लगाई, जिससे ऊपर पानी बर्बाद हो रहा है। अगर शाम होते ही ऊपर के कुलाबे माइनर बंद करवा दिए जाए तो जो ऊपर पानी बर्बाद हो रहा है, वह नीचे किसानों के काम आ सकता है।
विज्ञापन

शिबू कुशवाहा निवासी जखौरा, कृषक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed