फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ईद-उल-अजहा पर पढ़ी नमाज, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

ईद-उल-अजहा पर पढ़ी नमाज, गले मिलकर दी शुभकामनाएं

Thu, 23 Aug 2018 08:36 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-अजहा पर पढ़ी नमाज, गले मिलकर दी शुभकामनाएं
पढ़ी नमाज, इबादत में उठे हजारों हाथ
विज्ञापन

ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में हुई नमाज अदा
प्रशासन रहा मुस्तैद, व्यवस्थाएं रही चाकचौबंद,
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अल्लाह को खुश करने के लिए मुस्लिम समुदाय में कोई खास कुर्बानी करने की परंपरा ईद-उल-जुहा का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ अल्लाह की इबादत के लिए नमाज अदा की। देश में अमन चैन और शांति की दुआओं के लिए एक साथ हजारों हाथों ने अल्लाह के दरबार में नमाज पढ़ी और दुआएं की।

बुधवार को शहर की मुख्य मस्जिदों व ईदगाह पर सुबह के समय मुस्लिम धर्मालंबियों ने नमाज अदा की। सबसे पहले तुवन मंदिर स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए और एक साथ हजारों मुस्लिमों ने एक साथ अल्लाह की इबादत करते हुए नमाज पढ़ी। वहीं, शहर के अन्य सदनशाह, जामा मस्जिद, नेहरूनगर, हम्मालान, बरिया वाली मस्जिद, गोविंदनगर, पुलिस लाइन, कदीमी मस्जिद आदि मस्जिदों में बकरीद मनाने से पहले अल्लाह की इबादत करते हुए मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर दुआएं दीं। ऐसी किंवदंती है कि हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की अदा अल्लाह को इतनी पसंद आयी थी कि उन्होंने इसे मुहम्मद की उम्मत पर नाफिज फरमा दिया कि ऐ बंदो अल्लाह की राह में कुर्बानी करो व नमाज का तरीका बताकर उपस्थित लोगों को इसके महत्व से अवगत कराया कि इस्लामी कैलेण्डर के आखरी महीने जिल्हिज्जा के महीने में पूरी दुनियां के मुस्लिम धर्मावलम्बी अल्लाह की राह में कुर्बानी करते हैं व ईद की नमाज अदा की जाती है। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अल्लाह की इबादत की। मस्जिदों में नमाज अदा करने के दौरान प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी गईं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवव्स्था भी मुस्तैद रही। यहां अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। ईद की शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने साथी, रिश्ते नातेदारों को घर बुलाकर उन्हें दावत भी दी। ईद-उल-अजहा के मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दीं, जिसने शांति भाइचारे का संदेश भी दिया। इस मौके पर मुस्लिम ऐसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी, उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, नायाब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, जनरल सैक्रेटरी अजीज कुरैशी, मेंबर अबरार अली, रमजानी दादा, मोहम्मद नसीम, रिजवान उज्जमा, हाजी साबिर अली, हामिद मंसूरी, मुश्ताक अहमद, सरफराज मेंबर, मुस्तफा पार्षद, मनीष अहमद, आशिफ कुरैशी, हाजी मु.नसीम, नवाब बख्श, अरशान बख्श, आदि केे साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed