फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डायरिया की बीमारी से सहमें हुए हैं ग्रामवासी

डायरिया की बीमारी से सहमें हुए हैं ग्रामवासी

Wed, 22 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डायरिया की बीमारी से सहमें हुए हैं ग्रामवासी
डायरिया की बीमारी से सहमें हुए हैं ग्रामवासी
विज्ञापन

गांव में तीन लोगों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। विकासखंड बार के ग्राम कठवर में फैली डायरिया की बीमारी से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बीमारी पर नियंत्रण न लगने से गांव में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी हालात पर काबू नहीं है। स्वास्थ्य विभाग संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीते सोमवार को तीसरी मौत के बाद तीन लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई थी।
तहसील तालबेहट अंतर्गत कठवर गांव में लगभग दो सप्ताह पहले डायरिया संक्रामक बीमारी फैली है। इससे ग्राम में अब तक पांच दिन में तीन मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग भले की नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा हो, लेकिन अब हालात यह है कि गांव में लगातार हो रही मौत से ग्रामीण दहशत में हैं। इसके साथ ही विभाग की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही है। गांव में कई और लोग भी इस बीमारी की चपेट में हैं। सोमवार को हुई तीसरी मौत के बाद गांव में तीन लोगों की हालत खराब हो गई। इसमें सोनी पत्नी गुवंदी अहिरवार (30) व गुन्नु व सोमियां पुत्री सोहन की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर ग्रामीणों ने चिकित्सकों को सूचना दी। इसके बाद सीएससी बार व जिला की टीम ने जाकर ग्रामीणों का उपचार किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप का प्लेटफार्म नहीं था। जिससे फैलने वाला पानी बोर में गिरता था। इसके साथ ही हैंडपंप के पास गंदा पानी भी भरा रहता था। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना था। स्वास्थ्य विभाग ने हैंडपंप का डंडा निकाल लिया है। इससे पानी का उपयोग नहीं हो पा रहा है। गांव में सफाई का भी अभाव था। गंदगी का अंबार लगा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन में हो चुकी तीन की मौत
बीते 16 अगस्त को गांव में सबसे पहले एक साढ़े छह वर्षीय बच्चे की मौत डायरिया की वजह से हुई थी और इसके अगले ही दिन 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद पांचवें दिन बीमारी से ग्रसित महिला गीता पटैरिया की हालत बिगड़ने पर उनकी भी मौत हो गई है


स्वास्थ्य विभाग ने लगाई तीन टीमें
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा. राजेश भारती ने बताया कि गांव में तीन टीमों को लगा दिया गया है। जो आठ-आठ घंटे के अंतराल पर गांव में ही रहकर लोगों का उपचार करेंगी। इसमें एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, व पैरामेडीकल स्टाफ, गांव में लगातार उपचार करेंगे। इसके साथ ही लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed