{"_id":"5b18349c4f1c1ba66e8b6933","slug":"101528312988-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम चौपाल में किया शासन की योजनाओं का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम चौपाल में किया शासन की योजनाओं का बखान
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम चौपाल में शासन की योजनाओं का बखान
- मंगलवार की शाम को जिले में कई जगहों पर हुआ आयोजन
- लाभार्थियों की सूची का भौतिक सत्यापन कराया
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बंगरिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया गया। इसके अलावा जनपद के अन्य ब्लॉकों में भी एडीएम व एसडीएम की निगरानी में चौपाले लगाई गई।
बताते चले कि प्रदेश के मुखिया के निर्देशों के क्रम में जनपद की विभिन्न तहसीलों एवं ब्लॉकों के विशिष्ट ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन चार जून से 15 जून तक किया जाना है। इन चौपालों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जैसे ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना, विरासत अभियान, श्रावस्ती मॉडल सहित अन्य योजनाओं की निगरानी की जाएगी। इस क्रम में मंगलवार की शाम को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बंगरिया में, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सतौरा, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सिमरधा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी तालबेहट ने ग्राम ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम तेरई, उप जिलाधिकारी पाली ने ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम भौंता, उप जिलाधिकारी ललितपुर ने ग्राम बुढ़वार, उप जिलाधिकारी मड़ावरा ने मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सीरोन, उप जिलाधिकारी महरौनी ने ग्राम कुआंघोषी में ग्राम चौपाल लगाई। शासन की मंशानुरूप तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार, तालबेहट ने ब्लॉक बार के ग्राम गढ़िया, तहसीलदार पाली ने ब्लॉक बिरधा के ग्राम मैकुवां, तहसीलदार ललितपुर ने ब्लॉक जखौरा के ग्राम करगन, तहसीलदार मड़ावरा ने ब्लॉक महरौनी के रमेशरा, तहसीलदार महरौनी ने ग्राम बंगरूआ, तहसीलदार न्यायिक तालबेहट ने ब्लॉक जखौरा के ग्राम सिरसी और तहसीलदार न्यायिक ने ब्लॉक तालबेहट के हसारकलांखुर्द में जन चौपाल की अध्यक्षता की। जिलाधिकारी ने बताया कि इन चौपालों का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाना है। चौपाल में योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों की सूची को ग्रामीणों के मध्य पढ़कर सूची का भौतिक सत्यापन कराया गया तथा ऐसे पात्र लाभार्थी जो किसी कारण पात्रता सूची में आने से छूट गए हैं, उनका पंजीकरण हेतु नाम दर्ज कराया गया। चौपाल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसके शाक्य, प्रबंधक अग्रणी जिला प्रबंधक एके श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, खंड विकास अधिकारी बिरधा सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।