फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Zoo worker for the victory procession

विजय जुलूस निकालकर झूमे कार्यकर्ता 

Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sun, 12 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Zoo worker for the victory procession
dhol - फोटो : amar ujala
गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी जीत की बधाई 
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार वर्मा के विधायक चुने जाने से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विजय जुलूस निकाला और गुलाल उड़ाकर ढोल-नगाड़े पर झमकर झूमे। 
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कसबे के प्रमुख चौराहा पर एकत्र हुए और जयश्रीराम के उद्घोष के साथ विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कसबे के अलावा झंड़ी और ढखेरवा रोड पर ढोल-नगाड़ों के साथ गुलाल उड़ाते और एक दूसरे को बधाई देते हुए चल रहे थे। जश्न के दौरान क्रय विक्रय समिति निघासन अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी, दयाशंकर मौर्य, प्रदीप गुप्ता, संतोष बाथम, विनोद लोधी, ध्रुव, रामस्वरूप मौर्या, शशीकांत चतुर्वेदी, राजू गुप्ता, पिंटू कश्यप आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। 
विज्ञापन


लोकेंद्र की जीत पर लडडू बांटे
मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदी से विजयी लोकेंद्र प्रताप सिंह की जीत पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
इतिहास में पहली बार खीरी जिले की आठों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया इसी क्रम में  विधानसभा से लोकेंद्र प्रताप सिंह भाजपा के विधायक बने, आजादी के बाद पहली बार किसी एक पार्टी ने विधानसभा सीटों पर अपना परचम फहराया है जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है,  जगह-जगह ढोल-नगाड़े एवं आतिशबाजी छुड़ाकर अपनी-अपनी खुशी का इजहार कार्यकर्ताओं ने किया। वहीं सुनामी में भाजपाइयों के साथ सभासद रामसिंह राठौर ने लड्डू बांटे,  वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह पर जश्न मनाया गया।  इस खुशी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, पूर्व नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप महरोत्रा,  व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, शिशिर गुप्ता,  राम सिंह राठौर, हनी मेहरोत्रा, दीपक, संजू गुप्ता, आलोक वर्मा, हरभजन सिंह, शमशुल प्रधान, गुड्डू, लल्ला, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, शक्ति गुप्ता, सोनू सिंह, दिनेश गुप्ता, रजनीश बाजपेई,  वैभव प्रताप सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद गुप्ता, राममोहन रस्तोगी,  ज्योतिर्मय बरतरिया  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की जीत पर जश्न, पटाखे से एक जख्मी
मझगईं। विधायक रोमी साहनी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं  ने बैंडबाजे के साथ रंग गुलाल खेलते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में प्रधानपति अवधेश गुप्ता, विकास गुप्ता, पवन राठौर, सुरेश गुप्ता, अवधेश विश्वक्रर्मा, गुरुनाम यादव, रवीन्द्र कुमार, शिवराज राणा आदि कई लोग शामिल रहे। उधर बेला खुर्द निवासी 30 वर्षीय खूबलल यादव हाथ में पटाखा दग जाने से उसका हाथ जख्मी हो गया। बाद में उसका इलाज कराया गया। 
बांकेगंज। विधान सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पलिया विधान सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रविवार दोपहर बांकेगंज पहुंचे। 
कस्बे में पहुंचे विधायक का व्यापारियों और आमजनों ने गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारी विनोद गोयल, मनोज गोयल, रमेश गोयल, वेद प्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र माहेश्वरी, देवा सिंह आदि ने फूल-मलाएं पहनाईं। 

भाजपा की जीत पर मना जश्न
ममरी। भाजपा प्रत्याशियों की रिकार्ड मतों से हुई जीत को लेकर यहां कसबा ममरी, महेशपुर, जनकपुर नं 18, अहमदनगर आदि स्थानों पर जीत का जश्न मनाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

ममरी के सदर चौराहे पर भाजपाइयों ने संजय यादव की अगुवाई में गुलाल अबीर उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। महेशपुर में भाजपाइयों ने लालू सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुमार शर्मा, रोशननगर में सचेंद्र अग्निहोत्री, नरेशचंद अग्निहोत्री की अगुवाई में परेली में प्रधान बिजेंद्र पटेल के नेतृत्व में, छत्तीपुर में अंशू शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने लोगों को मिठाइयां खिलाकर गुलाल अबीर उड़ाकर जीत का जश्न मनाया और पटाखे दागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed