{"_id":"5f1093d88ebc3e63b86dbaf6","slug":"youth-turns-corona-positive-in-mohalla-rajgarh-lakhimpur-news-bly412975897","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला राजगढ़ में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला राजगढ़ में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला
विज्ञापन
Youth turns corona positive in Mohalla Rajgarh
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला राजगढ़ के युवक ने प्राइवेट लैब से जांच कराई थी, जिसकी बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक पॉजिटव मिलने के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 188 हो गई है। जबकि 130 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को जगसड़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने राजगढ़ मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ला राजगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक होम क्वारंटीन था। उसने प्राइवेट लैब से अपनी जांच कराई। बृहस्पतिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके घर के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। डीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 188 पहुंच गई है, जिनमें 130 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके। अभी 58 केस एक्टिव हैं। संवाद