फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth suffering from fever died in Khajuha village

Lakhimpur Kheri News: खजुहा गांव में बुखार पीड़ित युवक की मौत

Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth suffering from fever died in Khajuha village
सिसौरा नासिर में एंटी लार्वा का छिड़काव करता कर्मी
मोहम्मदी। सीएचसी क्षेत्र के गांव खजुहा में बुखार पीड़ित एक युवक की मौत हो गई है, जबकि गांव में अन्य तमाम लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें से अधिकतर लोग निजी चिकित्सकों से अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी के गांव खजुहा निवासी 38 वर्षीय राकेश पिछले कई दिन से बुखार की चपेट मेंं थे। रविवार रात इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि राकेश कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। इस पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर लेकर गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान राकेश की प्लेटलेट्स कम होना बताया जाता है। गांव में तीन लोगों की मौत होने से ग्रामीण दहशत में हैैं। अधीक्षक डॉ. मयंक मिश्रा ने बताया कि गांव की स्थिति ठीक है। राकेश के बारे में जानकारी की गई है। वह बीमारी की हालत में ही घर आया था, सीएचसी नहीं आया।
विज्ञापन


गंदगी के कारण गांव में बढ़ा बीमारियों का खतरा
पसगवां। ग्राम पंचायत बढ़ैया में बुखार का प्रकोप है। तमाम लोग इसकी चपेट में आकर इलाज करवा रहे हैं। पूर्व प्रधान राधेश्याम ने बताया कि पिछले करीब एक माह से गांव में बुखार कहर बरपा रहा है। तमाम परिवार इसकी चपेट में हैं। ग्रामीण बताते हैं कि अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया। मजबूरन इलाज के लिए झोलाछाप के पास जाना पड़ रहा है। न तो सफाई हुई है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। सचिव गिरीश ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की सड़क होने के कारण ग्राम पंचायत कोई कार्य नहीं करा सकती है। नालियों और सड़कों का निर्माण बरसात के बाद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

माॅडल गांव में दूसरे तीसरे दिन हो रही सफाई
पसगवां। संक्रामक रोग नियंत्रण करने के लिए सोमवार को माॅडल गांव सिसौरा नासिर में एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ। ग्राम सचिव गिरीश कुमार ने बताया कि गांव की आबादी करीब आठ हजार है। मॉडल गांव होने के कारण हर दूसरे व तीसरे दिन सफाई होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed