फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth scorched after catching 11 kv power line, condition critical

11केवी बिजली लाइन पकड़ने से युवक झुलसा, हालत गंभीर

Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth scorched after catching 11 kv power line, condition critical
लखीमपुर खीरी। शहर में सीतापुर रोड पर गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर पर बुधवार की शाम एक युवक चढ़ गया और ऊपर से निकली 11 केवी लाइन को पकड़ लिया। युवक की यह हरकत देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिजली लाइन को शट डाउन किया गया। तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस गया और तार से छूटकर नीचे गिरा।
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर में गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर पर युवक के चढ़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने इसे बिजली विभाग का कर्मचारी समझा, लेकिन थोड़ी देर बाद युवक ने ट्रांसफार्मर पर चढ़कर ऊपर से निकली बिजली लाइन के तार पकड़ लिए। युवक के झुलसने और धुंआ उठने पर लोग हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक को तार से चिपका पाया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और शटडाउन कराकर बिजली सप्लाई बंद कराई। तब युवक नीचे गिरा, जिससे उसके सिर पर चोट लगी। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि बर्न वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार ने उसकी पहचान लीलाकुवां निवासी विवेक के तौर पर की है, लेकिन अस्पताल के डॉक्टर ने उसे अज्ञात में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed