{"_id":"643ed94e49e5ad830e04c12a","slug":"youth-dies-in-tiger-attack-again-near-khairtiya-lakhimpur-news-c-4-1-130098-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खैरटिया के पास फिर बाघ के हमले में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खैरटिया के पास फिर बाघ के हमले में युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक हरमेश सिंह का फाइल फोटो
- 22 दिन के अंदर एक ही क्षेत्र में बाघ का है यह दूसरा हमला
- हमले के वक्त पूर्व प्रधान के फार्म के पास मवेशी चरा रहे थे हरमेश सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
तिकुनिया। मंझरा पूरब जंगल के आसपास फिर बाघ का आतंक शुरू हो गया है। मंगलवार को खैरटिया नयागांव के किसान 25 वर्षीय हरमेश सिंह पर एक बाघ ने उस समय हमला कर दिया जब वह पूर्व प्रधान कमलेंद्र सिंह के फार्म के पास अपने मवेशी चरा रहा था। बाघ का हमला होते ही हरमेश सिंह जोर से चीख पड़ा। इसे सुनकर आसपास काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और शोर-शराबा करने लगे। घबराकर बाघ जंगल में भाग गया। घायल हरमेश सिंह की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पतरासी के पास मौत हो गई।
मंगलवार को खैरटिया नयापिंड गांव निवासी 25 वर्षीय हरमेश सिंह पुत्र पूरन सिंह अपने मवेशी चराने खेतों की ओर गया था। वह खैरटिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कमलेंद्र सिंह के फार्म के आसपास मवेशी चरा रहा था इसी बीच खेतों में छिपे बैठे बाघ ने हरमेश सिंह पर हमला कर दिया। हरमेश सिंह जोर से चीख पड़ा। चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े लाठी-डंडों ढेला, ईंट-पत्थर चलाने लगे। शोर मचाने लगे। घबराकर बाघ जंगल में भाग गया। सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, घायल को सीएचसी निघासन भेजा जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पतरासी के पास उसकी मौत हो गई।
उत्तर निघासन वन रेंज बेलराया के रेंजर बलवंत बहादुर सिंह ने बताया घायल को जिला लखीमपुर अस्पताल भेजा जा रहा था रास्ते में उसकी मौत हो गई है। जंगल में बाघ की निगाहबानी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अब तक बाघ के हमले में दो मौतें, दो घायल
खैरटिया मंझरा पूरब जंगल के आसपास बाघ 22 दिन के अंदर दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं, जबकि दो लोग बाघ हमले में घायल हुए हैं। मंझरापूरब जंगल के बाघ ने बीते 27 मार्च को खैरटिया निवासी किसान कश्मीर सिंह को खेत में घायल किया। 31 मार्च को बाबापुरवा निवासी किसान प्रीतम सिंह को खेत की रखवाली के दौरान निवाला बनाया। आठ अप्रैल को नेपाल निवासी पवन को घायल किया। 13 अप्रैल को मंझरापूरब गाव के किसान कुलवंत सिंह को गन्ने खेत में मजदूरों के साथ गन्ना छिलाई के दौरान गंभीर घायल किया। 18 अप्रैल को खैरेटिया नया पिंड गांव निवासी हरमेश सिंह गंभीर घायल किया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। संवाद