फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies in suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
प्रदीप कुमार। फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुड़वारा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव करबला में पेड़ से लटकता मिला। परिवार वालों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उनका 18 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार गुरुवार की रात को घर के अंदर छप्पर के नीचे सोया था। सुबह चार बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि उनका बेटा नहीं है। टार्च लेकर गांव के बाहर गए तो देखा कि करबला में पेड़ से उसकी लाश लटक रही थी। युवक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पड़ोस के ही युवकों ने दी थी धमकी
मृतक के रिश्तेदार गांव निवासी गुड्डू ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। उन लोगों ने प्रदीप को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसकी जानकारी उसने परिवार वालों को दी थी। गुड्डू ने कहा था कि वह शुक्रवार सुबह धमकी देने वालों से बात करेंगे, लेकिन गुरुवार रात में ही घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ और कोहनी में लगी है मिट्टी
परिवार के लोग बताते हैं कि मृतक का शव जमीन तक छू रहा था, उसकी पीठ, हाथ की कोहनी में मिट्टी और पैरों में कीचड़ लगा हुआ था। घटनास्थल से कुछ दूर खेत में कीचड़ में फंसने के कारण टूटी हुई चप्पल भी पड़ी थी। इससे परिवार के लोग अनुमान लगा रहे है कि प्रदीप से हाथापाई भी हुई होगी।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। मृतक के पिता ने लिखित दिया है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-अनिल कुमार यादव, कोतवाली निरीक्षक, गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed