फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man murdered with sharp weapon in Lakhimpur Kheri

धारदार हथियार से युवक की हत्या: फार्म हाउस के पास लहूलुहान मिला शव, बेटी बोली- सौतेली मां ने अब्बू को मरवाया

Wed, 13 Sep 2023 07:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 07:08 PM IST
सार

कुकरा गांव निवासी युवक ढाका गांव में फार्म हाउस की रखवाली करता था। वह मंगलवार को ताजिया देखने गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। बुधवार सुबह उसका शव फार्म हाउस के पास खेत में पड़ा मिला। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
young man murdered with sharp weapon in Lakhimpur Kheri
मृतक की बेटी से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में कुकरा गांव निवासी युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने मंगलवार रात ढाका गांव स्थित फार्म हाउस के पास धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया। उसका शव फार्म हाउस से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


कुकरा गांव निवासी युवक आफाक अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के साथ ढाका गांव के फार्महाउस पर करीब 10 साल से देखभाल करता था। आफाक की पहली पत्नी देहरादून में रहती है और उसकी बेटी आफाक के साथ रहती है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह फार्म हाउस से कुकरा ताजिया मेला देखने बाइक से अकेले गया था। रात 11 बजे तक वापस न आने पर 13 साल की पुत्री ने पिता को फोन कर घर वापस आने को कहा। इस पर उसने थोड़ी देर में आने की बात कहकर फोन काट दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में छापा: कमरों में युवकों के साथ थीं युवतियां, पुलिस की कार्रवाई से मची खलबली; दो पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेट और कमर में थे गहरे जख्म 

बुधवार सुबह दूसरी पत्नी ने रिश्तेदारों को फोनकर इस बात की सूचना दी कि आफाक घर में नहीं हैं। इस पर कुकरा गांव से उसके परिजन ढाका पहुंचे और आफाक की तलाश में जुट गए। इस बीच फार्महाउस से कुछ दूरी पर उसका शव गन्ने खेत में पड़ा दिखाई दिया। उसके पेट और कमर में धारदार हथियार के प्रहार से गहरे जख्म थे। थाना मैलानी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आफाक की बेटी ने अपनी सौतेली मांग पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मामले की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नाबालिग पुत्री के बयान को आधार नहीं बनाया जा सकता। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed