फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man murdered after dispute over dance at birthday party in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बर्थडे पार्टी में बुलाईं महिला डांसर, शराबियों ने मचाया उत्पात, विरोध पर युवक की हत्या

Sun, 29 Oct 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गांव बेलिहान में शनिवार रात बर्थडे पार्टी में डांस को लेकर शराबी युवकों ने हंगामा किया। आयोजक के भतीजे ने युवकों का विरोध किया। इस पर विवाद हो गया। रात में किसी वक्त शराबी युवकों ने आयोजक के भतीजे की पीट-पीटकर मार डाला। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 
 

विज्ञापन
young man murdered after dispute over dance at birthday party in lakhimpur kheri
युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शनिवार रात बर्थडे पार्टी में डांस को लेकर हुए विवाद के बाद बेलिहान गांव निवासी करन की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस गांव पहुंची। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के पिता ने आठ नामजद समेत 11 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


शनिवार को फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव बेलिहान निवासी रामविलास की नातिन का जन्मदिन था। परिजनों ने रात में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया। महिला डांसरों को बुलाया गया। रात करीब 10 बजे डांस हो रहा था। पड़ोसी गांवों के लोग भी डांस देखने पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10.30 बजे नशे में धुत कुछ युवक जबरन स्टेज पर चढ़ने लगे। यह देख रामविलास के भतीजे करन पुत्र वेद प्रकाश (18) ने विरोध किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Love Story: लड़की से लड़का बने शरद करने जा रहे शादी, सविता सिंह से की सगाई; पढ़ें दोनों की पूरी प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


करन और शराबी युवकों में विवाद होने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उस समय तो मामले को शांत करा दिया। बताया गया है कि कुछ देर बाद करन कार्यक्रम से अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। न मिलने पर रात में ही सुंदरवल पुलिस चौकी पहुंचे और विवाद की बात बताकर अनहोनी की आशंका जताई। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। टालमटोल की। 

एसपी ने चौकी पुलिस को लगाई फटकार 
रविवार सुबह गांव किनारे गन्ने के खेत में करन का लहूलुहान शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का पता चला तो चौकी और थाना पुलिस पहुंच गई। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने भी मौका मुआयना किया। सुंदरवल चौकी पुलिस को जमकर फटकार लगाई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। 

पुलिस ने मृतक करन के पिता की तहरीर पर गोपालापुर व पिपरा मरोड़ा गांव के भवानी, हंसराज, जयपाल, संदीप, अनूप, शेरू, जुन्नू समेत आठ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed