{"_id":"6465f96a95795224bc05e545","slug":"young-man-married-his-girlfriend-after-leaving-the-pregnant-wife-in-lakhimpur-kheri-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur kheri: गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने प्रेमिका से किया निकाह, थाने में हो गया दोनों का आमना-सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur kheri: गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने प्रेमिका से किया निकाह, थाने में हो गया दोनों का आमना-सामना
Thu, 18 May 2023 03:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 18 May 2023 03:40 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मितौली में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमिका से निकाह कर लिया। जब यह बात पत्नी को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बा निवासी युवक ने गर्भवती पत्नी को छोड़कर प्रेमिका से निकाह कर लिया। पति की हरकत से नाराज पत्नी थाने पहुंची और पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाकार केस दर्ज कराया। उधर, युवक की प्रेमिका भी थाने पहुंची। बताया गया कि प्रेमिका के पिता ने भी युवक पर 12 मई को बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मितौली कस्बा में रहने वाली सीमा ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले मोहसिन के साथ हुई थी। शादी के समय पिता ने हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद पति मोहसिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मारने-पीटने लगा। सीमा को एक तीन वर्ष की बेटी भी है। इस समय वह चार माह के गर्भ से है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष की जबुननिशा नसीम, सलीम, रियासू उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। कई बार तलाक की धमकी भी दे चुके हैं। आरोप है कि मोहसिन ने पहली पत्नी होने के बावजूद भी दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष आलोक धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी मोहसिन की तलाश की जा रही है।निकाह के दस्तावेज लेकर थाने पहुंची प्रेमिका
बुधवार की दोपहर मोहसिन की प्रेमिका निकाह के दस्तावेज लेकर थाने पहुंची। इसी समय उसकी पहली पत्नी भी थाने आ गई। दूसरे निकाह का विरोध करते हुए पत्नी ने पति मोहसिन सहित पांच ससुरालीजन पर केस दर्ज कराया। वहीं पुलिस मोहसिन की दूसरी पत्नी के बयान कराने के लिए उसे कोर्ट ले गई। उसके बयान दर्ज कराए गए।