फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man dies of heart attack before sister wedding in Lakhimpur kheri

बहन की शादी से पहले भाई की मौत: कुर्सी पर बैठे-बैठे निकल गई जान, पास में ही बज रहा था डीजे

Mon, 15 Jul 2024 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 03:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र के सलावतनगर गांव में रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को उसकी बहन की शादी थी। इसकी तैयारियां करने के बाद वह कुर्सी पर बैठा था। पास में ही डीजे बज रहा था। इसी बीच अचानक उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
young man dies of heart attack before sister wedding in Lakhimpur kheri
भाई की मौत के बाद गमगीन माहौल में हुई बहन की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी क्षेत्र के सलावतनगर गांव में बहन की शादी से पहले भाई की मौत हो गई। शादी वाले घर में रविवार रात युवक कुर्सी पर बैठा था। पास में ही डीजे बज रहा था। युवक अचानक कुर्सी से गिर गया और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। सोमवार को होने वाली बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


मैलानी से सटे गांव सलावतनगर निवासी स्वर्गीय लालाराम की बेटी कंचन की शादी सोमवार को है। रविवार को घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। कंचन का भाई राजीव कुमार (25 वर्ष) कामकाज में जुटा था। रात करीब नौ बजे कामकाज निपटाने के बाद राजीव ने नहा धोकर खाना खाया और सबको डांस के लिए बोलने के बाद रात लगभग 10 बजे बरामदे में पड़ी कुर्सी पर जाकर बैठ गया। 
विज्ञापन


उसके भाई मनीष ने बताया कि राजीव अचानक कुर्सी से लुढ़क गया। यह देख सब लोग पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सांस की आस में परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि युवक की हार्ट अटैक से जान गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली में युवती की हत्या से सनसनी: रात में कार सवार दंपती ने किया अगवा, सुबह इस हाल में मिली लाश

मनीष के मुताबिक राजीव न तो बीमार था और न ही कोई तकलीफ थी। दिन में पूरनपुर से सब्जियां, शाम को टेंट से बर्तन आदि सामान खुद ही लाया था। अचानक क्या हुआ, कुछ पता ही नहीं चला। नौजवान बेटे फर्नीचर मिस्त्री राजीव की मौत से मां, भाई, बहन का रो रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। 

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां
जिस घर में शादी का माहौल था, डीजे बज रहा था, लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। सोमवार को बहन कंचन की शाहजहांपुर से बारात आनी है। रविवार को लगभग सभी तैयारियां खुद राजीव ने ही की थीं। प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था। पिता की गैरमौजूदगी में बहन को विदा करने का सपना राजीव का था, लेकिन उसे क्या पता था कि विदाई से पहले वह खुद दुनिया से विदा हो जाएगा।

पूर्व चेयरमैन ने अपनी गाड़ी से घर पहुंचाया शव
पूर्व चेयरमैन अनीता यादव ने अपनी गाड़ी से राजीव के शव को उसके गांव तक पहुंचाया। मैलानी में एक अस्पताल में लाने पर डॉक्टर ने राजीव को मृत घोषित किया। उसी दौरान पूर्व चेयरमैन अनीता यादव अपने पति नरेश यादव के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। परिजनों को बिलखते देख रात में कोई साधन न होने पर उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए शव को उसके घर तक पहुंचाया।

गमगीम माहौल में पड़ोसी के यहां हुई शादी 
राजीव की मौत की मौत की बाबत कंचन की ससुरालवालों को बताया गया, जिसके चलते बहन कंचन की शादी सादगीपूर्ण माहौल में पड़ोसी के घर में की गई। बहन की विदाई के बाद राजीव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed