फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Worship of weapons on Vijayadashami

Lakhimpur Kheri News: विजय दशमी पर की हथियारों की पूजा

Thu, 02 Oct 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worship of weapons on Vijayadashami
पलिया में विजयादशमी में शस्त्र पूजा करने के बाद क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत : समाज
धौरहरा/पलियाकलां/मोहम्मदी। विजय दशमी पर बृहस्पतिवार को आरएसएस ने हथियारों की पूजा की। इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीराम की लंका में विजय की गाथा का बखान किया।
विज्ञापन

धौरहरा में रामनवमी मंदिर में हुए आयोजन में रमेश कुमार रस्तोगी, डाॅ. मुकेश गुप्ता, गोपाल शंकर अवस्थी और लकी साहू आदि मौजूद रहे। पलियाकलां में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के कैंप कार्यालय पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा प्रभारी लक्ष्य प्रताप भाटी व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने माैजूद लोगों को संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष अंकुर सिंह ने किया। इस अवसर पर कृष्ण अवतार भाटी, शिवपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, विशाल सिंह, आशीष सिंह, भानू प्रताप सिंह, अतुल सिंह समेत अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहम्मदी के पीडी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में विजयादशमी पर नगर में पथ संचलन निकाला। डॉ. सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर खंड प्रचारक विनोद ने कहा कि आज संघ पूरे देश में अपने गौरवशाली 100 वर्षों का उत्सव मना रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह कोविद, खंड संघ चालक संतोष त्रिवेदी, लोक भारती के जिला संयोजक अतुल रस्तोगी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक गुलशन कुमार भसीन, पीडी कॉलेज के प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

पलिया में विजयादशमी में शस्त्र पूजा करने के बाद क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत : समाज

पलिया में विजयादशमी में शस्त्र पूजा करने के बाद क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत : समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed