फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   World Environment Day

पेड़-पौधों की रक्षा का लिया गया संकल्प

Sun, 06 Jun 2021 07:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day
नीमगांव में गौशाला में पौधरोपण करतीं महिला सिपाही। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लिया और पौधरोपण भी हुआ।
विज्ञापन

पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य पलविंदर सिंह, प्रतिनिधि मनप्रीत सिंह मोनू, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, आरएसएस के जिला सेवा प्रमुख बलजीत सिंह, प्रधान लखवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सपा की तरफ से पलिया डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया। पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, अताउर रहमान खान, जफर अहमद टीटू, शिवम रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
संपूर्णानगर। एसएसबी बसही के कार्यक्रम में 151 पौधे लगाए। ग्राम प्रधान बसही राजनाथ यादव, रेंजर आरपी रौतेला, एसएसबी निरीक्षक विकसित यादव मौजूद रहे। विद्युत उपकेंद्र में जेई नागेंद्र कुमार ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महंगापुर। श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए। प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, सुखदेव सिंह, आलोक सिंह, विनीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
मझगईं। दक्षिण सोनारीपुर रेंज के गुलरा वन चौकी पर गोष्ठी हुई। वन दरोगा रामप्रकाश राना, जमुना प्रसाद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहायक परियोजना अधिकारी राधेश्याम भार्गव अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
मैलानी। सिंह फाउंडेशन की ओर से नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। पूर्व चेयरमैन अनीता यादव और उनके पति सपा के पूर्व जिला महासचिव नरेश यादव ने पौधे रोपे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। रेंजर केपी सिंह ने बताया कि मैलानी रेंज में ढाई सौ पौधे रोपे। नगर पंचायत की ओर से पंडित दीन दयाल पार्क, पीएचसी, थाना परिसर, एलबीएस इंटर कालेज में 30 पौधे रोपे गए। ईओ बृजेश कुमार सविता मौजूद रहे। संवाद
बांकेगंज : पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी, भीरा आदि रेजों में हुए कार्यक्रमों में वन कर्मियों और ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। एसडीओ पलिया दिलीप श्रीवास्तव, फॉरेस्टर राजेंद्र वर्मा, आकाश खरवार, महुरेना प्रधान संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से विधायक अरविंद गिरि ने पौधे रोपकर सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु की कामना की।
नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने पौधे रोपे। पालिका सदस्य हरिओम वर्मा, स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा, आदित्य गुप्ता, रामनरेश वर्मा मौजूद रहे। एबीवीपी के तहसील संयोजक सुमित सक्सेना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय घरथनियां में डॉ. सौरभ दीक्षित ने पेड़ लगाए। भारत विकास परिषद ने राजेश गुप्ता गुड्डन के सहयोग से मुक्तिधाम में पौधे लगाए। पर्यावरण एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में अशोक कुमार मुन्ना, राजेश अर्कवंशी, संगम सिंह ने पौधे लगाए।
ममरी। मोहम्मदी रेंज के सौजन्य से जैतीपुर विश्रामशाला पर पड़री के प्रधान जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, रेंजर मोबीन आरिफ, डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा मौजूद रहे।
संसारपुर। ग्राम नौवाखेड़ा में शिक्षक अरविंद कुमार पटेल और संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीशचंद्र यादव ने 56 पौधे लगाए। एडवोकेट प्रमोद वर्मा, माधव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
कुकरा। चौकी परिसर में चौकी इंचार्ज दिनेेश कुमार सिंह ने स्टाफ के साथ पौधे लगाए।
रेहरिया। ग्राम साहबगंज के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रधानपति सुदेश कुमार, वीडीओ शिवांशु गुप्ता ने पौधे लगाए। अमनजीत सिंह, सुखबीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र राज मौजूद रहे।

-
स्कूल बंद होने से घर में रोपा पौधा
स्कॉरवेल इंटरनेशन स्कूल के कक्षा दो के छात्र का कहना है कि वैसे तो हम स्कूल में पौधा लगाते लेकिन बंद होने से क्लास टीचर प्रिया शर्मा की प्रेरणा से अपने घर के बाहर नीम का पौधा लगाया है।

-पर्यावरण दिवस पर तरू पूजन करते गायत्री परिजन

-पर्यावरण दिवस पर तरू पूजन करते गायत्री परिजन- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed