फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Working women hope for relief from the Union Budget

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय बजट से कामकाजी महिलाओं को राहत की आस

Tue, 20 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Working women hope for relief from the Union Budget
गुरजीत कौर अजमानी
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय बजट से कामकाजी महिलाओं को ढेरों उम्मीदें हैं। बढ़ती महंगाई, टैक्स का बढ़ता बोझ और नौकरी के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने की चुनौती के बीच कामकाजी महिलाएं चाहती हैं कि इस बार के बजट में उनके लिए विशेष प्रावधान किए जाएं। खासकर टैक्स स्लैब में राहत, स्वास्थ्य बीमा कवर बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा और कार्य-जीवन संतुलन से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है। कामकाजी महिलाओं का मानना है कि यदि बजट में इन मांगों पर ध्यान दिया गया, तो न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि वे और अधिक आत्मनिर्भर होकर देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगी। शहर की शिक्षिकाओं और बैंक कर्मी महिलाओं ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं।
विज्ञापन




महिला कर्मचारियों के लिए आयकर में अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए। महंगाई के इस दौर में घर और बच्चों की पढ़ाई का खर्च बढ़ गया है। अगर टैक्स में राहत मिले तो आर्थिक दबाव कुछ कम हो सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. नमिता श्रीवास्तव, शिक्षिका



स्वास्थ्य बीमा की राशि बढ़ाई जानी चाहिए। महिलाओं की सेहत से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। बजट में कामकाजी महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बीमा कवर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शिवांगी सक्सेना, शिक्षिका डिग्री कॉलेज



वर्किंग वूमेन के लिए क्रेच सुविधा, फ्लेक्सी टाइम और मातृत्व लाभ को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि महिलाएं बिना तनाव के नौकरी कर सकें।

- गुरजीत कौर अजमानी, विद्यालय संचालक



महंगाई पर नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार जरूरी है। बजट में अगर महिलाओं के लिए पेंशन और बचत योजनाओं को प्रोत्साहन मिले, तो भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

- कंचन सिंह, कैश ऑफिसर स्टेट बैंक

गुरजीत कौर अजमानी

गुरजीत कौर अजमानी

गुरजीत कौर अजमानी

गुरजीत कौर अजमानी

गुरजीत कौर अजमानी

गुरजीत कौर अजमानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed