फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Worker's party strength

कार्यकर्ता ही है पार्टी की ताकत

Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 29 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Worker's party strength
सम्‍मान - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में सांसद ने गिनाई उपलब्धियां 
विज्ञापन

खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता ही एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव अपने प्रत्याशी को जिताएंगे।
बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड के क्लब हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सांसद ने कहा कि  केंद्र सरकार द्वारा दो वर्ष में जो विकास कार्य कराए गए हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। कहा कि जनधन योजना, बालिका समृद्धि योजना, सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण, प्रत्येक गांव तक पक्की सड़क, जिले में ब्राडगेज बिछवाने का कार्य और मानवविहीन समपार फाटक लगवाना ऐसे कार्य हैं जो स्वयं केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। सांसद ने कार्यकर्ता बैठक में मौजूद टिकट के सभी दावेदारों मिलकर चुनाव लड़ाने की बात कही। 
सांसद ने समस्त मंडलाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी गोला विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार घनश्याम वर्मा, डॉ. प्रीति, ईश्वरदीन वर्मा, अवधेश मिश्र, पूर्व विधायक अरविंद गिरि, ओमप्रकाश वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, पूर्व जिला महामंत्री विजय शुक्ल रिंकू आदि ने भी संबोधित किया। संचालन इंद्रजीत यादव ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुन्नालाल अवस्थी, अरविंद सिंह, संजय कुमार, सुरजनलाल वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, उमेश तिवारी, हरिहर सिंह, अभिषेक बाजपेयी, शिवकुमार बाजपेयी, राजेश शुक्ला, रितेंद्र शुक्ला, मनोज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कार्यकर्ताओं ने नगर सीमा पर किया स्वागत
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगराध्यक्ष सचिन गुप्ता, मोहित कोहली, अमित शर्मा, अमन वर्मा, मुनेंद्रदत्त शुक्ल, राजेश सोनी, शिवा, रवि, शुभम मित्रा, सुमित गुप्ता आदि ने लखीमपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग पर ढोल, नगाड़ों के बीच सांसद का तिलक कर माल्यार्पण कर स्वागत किया और झंडे लगी कार और बाइक के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर ले गए।


पदाधिकारियों की हुई घोषणा
गोला गोकर्णनाथ। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला महामंत्री पद के लिए ठाकुर प्रसाद गंगवार और जिला उपाध्यक्ष के पद पर जगदीश शाक्य के नाम की जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी ने घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed